IND vs SA: रन-आउट्स से हारी टीम इंडिया, बाहर बैठा रहा कभी रन-आउट न होने वाला बल्‍लेबाज

पिछले कुछ समय से भारतीय टीम टेस्ट क्रिकेट की सबसे सफल टीम रही है। यही वजह थी कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम से क्रिकेट फैंस जीत की उम्मीद कर रहे थे। ऐसा माना जा रहा था कि विराट कोहली की कप्तानी में इस बार भारतीय टीम एक और इतिहास रचने में कामयाब होगी। सेंचुरियन टेस्ट हारने के साथ ही भारत का दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज जीतने का सपना एक बार फिर सपना बनकर ही रह गया। दोनों ही मैचों के दौरान कप्तान विराट कोहली ने टीम में कई बदलाव किए, लेकिन विदेशी दौरों के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे को प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका नहीं मिला। वहीं चेतेश्वर पुजारा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में एक ऐसा रिकार्ड अपने नाम कर लिया है जिससे हर खिलाड़ी दूर रहना चाहेगा। पुजारा मैच के आखिरी और पांचवें दिन बुधवार को भारत की दूसरी पारी में रन आउट हुए। इसी के साथ वह टेस्ट मैच की दोनों पारियों में रन आउट होने वाले भारत के पहले और दुनिया के 23वें बल्लेबाज बन गए हैं।

चेतेश्वर पुजारा के अलावा पहली पारी के दौरान हार्दिक पांड्या भी रन आउट हुए, लेकिन आज तक अजिंक्य रहाणे कभी इस तरह से आउट नहीं हुए हैं। रहाणे ने अब तक खेले गए टेस्ट मैचों में 149 बार पार्टनरशिप की है, लेकिन इस दौरान ना तो वो और ना ही उनका पार्टनर रन आउट का शिकार हुआ है। अजिंक्य रहाणे के नाम यह वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है। हालांकि, इस सीरीज में रहाणे को अभी तक खेलने का मौका नहीं मिला है।

  • Related Posts

    मंदसौर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से गर्भवती महिला और उसकी बहन की मौत, पति-बेटी घायल

    मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना ने परिवार की खुशियां छीन लीं। गरोठ-उज्जैन फोरलेन पर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की कनेक्टिविटी के पास तेज रफ्तार ट्रक…

    विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड, वनडे में रन चेज के बने नए बादशाह

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। 4 नवंबर…