बिरला मंदिर में दर्शन के बाद सीएम के साथ राज्यपाल ने किया डिनर

भोपाल। मध्यप्रदेश की नवनियुक्त राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पद ग्रहण करने के बाद भोपाल के बिरला मंदिर में भगवान विष्णु और लक्ष्मी की पूजा अर्चना की। वे यहां पर अपने पूरे परिवार के साथ पहुंची थीं। उनके परिवार के सभी सदस्य बिरला मंदिर में दर्शन के लिए उत्सुक नजर आए।

नवनियुक्त राज्यपाल भी बिरला मंदिर में काफी देर तक रुकी और उन्होंने विधि विधान से पूजा अर्चना भी की। पूजा अर्चना करने के बाद वे मुख्यमंत्री के आमंत्रण पर मुख्यमंत्री निवास पहुंची। यहां पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नवनियुक्त राज्यपाल के लिए रात्रि भोज का आयोजन किया।

रात्रि भोज में शामिल हुईं राज्यपाल
राज्यपाल की अगवानी स्वयं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी धर्मपत्नी साधना सिंह ने की। मुख्यमंत्री निवास पर चुनिंदा लोगों को इस भोज में आमंत्रित किया गया था। राज्यपाल सबसे बड़े ही प्रेम से मिली और सभी का परिचय भी प्राप्त किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री से काफी देर तक नवनियुक्त राज्यपाल आनंदीबेन की बातचीत भी होती रही।

परिवार सहित पहुंची राज्यपाल
मुख्यमंत्री द्वारा आयोजित रात्रि भोज में राज्यपाल आनंदीबेन का पूरा परिवार सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर शिवराज मंत्रिमंडल के मंत्री गोपाल भार्गव, माया सिंह, यशोधरा राजे सिंधिया, पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी सम्मिलित हुए।

  • Related Posts

    प्रदेश के गांव&शहर और तहसीलों में बनेंगी चकाचक सड़कें, 2500 करोड़ का है बजट

    भोपाल  मध्यप्रदेश में सड़कों का नेटवर्क तेजी से बढ़ रहा है। बड़े स्तर पर चल रही सड़क परियोजनाओं का उद्देश्य केवल सड़कों और राजमार्गों का निर्माण ही नहीं, बल्कि राज्य…

    उज्जैन&जावरा फोरलेन मुंबई&दिल्ली कॉरिडोर से सीधा जुड़ेगा, कई शहरों को होगा बड़ा फायदा

    भोपाल मध्यप्रदेश की मोहन सरकार के द्वारा दूसरा बजट (MP Budget 2025) पेश कर दिया गया है। इस दौरान वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने मेट्रो और फोरलेन को लेकर कहा…