शुक्रवार को भी मप्र में रिलीज नहीं होगी पद्मावत

भोपाल। विवादों में घिरी फिल्म पद्मावत शुक्रवार को भी मध्यप्रदेश में रिलीज नहीं होगी। मध्यप्रदेश सिने एसोसिएशन ने ये फैसला लिया है। दरअसल सिने एसोसिएशन की भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ बैठक के बेनतीजा रही थी। जिसके बाद ये फैसला लिया गया। इधर फिल्म को लेकर मुख्य सचिव बीपी सिंह ने कहा कि जो फिल्म रिलीज करना चाहता है वो स्वतंंत्र है। सरकार ने कानून व्यवस्था के लिए विशेष दिशा निर्देश जारी किए हैं।

राजपूत समाज, करणी सेना और अन्य समाज लगातार फिल्म का विरोध कर रहे हैं। ये तमाम संगठन फिल्म को बैन करने की मांग कर रहे हैं। सीएम के साथ हुई बैठक में सिने एसोसिएशन ने बताया कि फिल्म को प्रदर्शित करने के लिए वितरक भी सामने नहीं आ रहे हैं, ऐसे में फिल्म को रिलीज करना मुश्किल होगा। बैठक में ये भी कहा गया कि जिस तरह से फिल्म को लेकर लगातार प्रदेशभर में विरोध हो रहा है उसे देखते हुए 26 जनवरी तक फिल्म को रिलीज करने का माहौल नहीं है।

जिसे रिलीज करना वो कर सकता है

इधर प्रदेश के मुख्य सचिव बीपी सिंह ने कहा कि फिल्म के रिलीज को लेकर सरकार की ओर से कोई पाबंदी नहीं है, जिसे फिल्म रिलीज करना है वो कर सकता है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बनीं रहे इसके लिए विशेष दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।

  • Related Posts

    व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकार निभाने का संकल्प, चेंबर ऑफ कॉमर्स के शपथ ग्रहण में दिखी एकजुटता

    भोपाल। राजधानी भोपाल की व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकारों को…

    घरेलू उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करें : अपर मुख्य सचिव शमी

    भोपाल  खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर विभाग की अपर मुख्य सचिव  रश्मि अरुण शमी द्वारा पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रम एवं मध्य…