कैटरीना कैफ ने Thugs of Hindostan के लिए किया कुछ ऐसा

नई दिल्ली: कैटरीना कैफ की सलमान खान के साथ फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी की नई इबारत लिख चुकी है. वहीं, कैटरीना कैफ अपनी अगली फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ के लिए जी-जान से जुटी हैं. आमिर खान और अमिताभ बच्चन के साथ अपनी इस फिल्म के लिए कैटरीना कैफ काफी पसीना बहा रही हैं, और इसके वीडियो वे अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर रही हैं. हाल ही में उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वे ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ के लिए तैयारी करती नजर आ रही हैं.

फिल्म की शूटिंग जोरों पर है, और कैटरीना कैफ इस वीडियो में एक गाने के लिए प्रैक्टिस करती नजर आ रही हैं. कैटरीना कैफ ने इंस्टाग्राम पर कैप्शन दिया हैः “रिवाइंड ऐंड रिपीट….ठग्स लाइफ…”

वैसे इंस्टाग्राम पर कैटरीना कैफ जो तस्वीरें पोस्ट कर ही हैं, उसमें उनकी कमाल की फिटनेस नजर आ रही है. वे पहले से ज्यादा शेप में दिख रही हैं. वैसे भी उन्हें बेहतरीन डांसर के तौर पर भी बॉलीवुड में पहचाना जाता है. यही नहीं, ‘टाइगर जिंदा है’ में तो वे एक्शन में भी हाथ आजमा चुकी हैं. यशराज फिल्म्स की ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ को विजय कृष्ण आचार्य डायरेक्ट कर रहे हैं और फिल्म 7 नवंबर को रिलीज होगी.

  • Related Posts

    मंदसौर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से गर्भवती महिला और उसकी बहन की मौत, पति-बेटी घायल

    मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना ने परिवार की खुशियां छीन लीं। गरोठ-उज्जैन फोरलेन पर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की कनेक्टिविटी के पास तेज रफ्तार ट्रक…

    उज्जैन में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 631 किलो महुआ लाहन और 42 लीटर अवैध शराब जब्त

    उज्जैन जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। सहायक आबकारी आयुक्त निधि जैन के नेतृत्व में मंगलवार अलसुबह 5…