नीरव मोदी की सीनाजोरी: पीएनबी ने खुलासे कर बिगाड़ दी है बात, अब पैसे लौटाना संभव नहीं

पीएनबी में घोटाला कर देश से फरार आरोपी नीरव मोदी ने बैंक को चिट्ठी लिख अपनी बात कही है। इस चिट्ठी में नीरव मोदी ने सीनाजोरी करते हुए साफ शब्दों में कह दिया है कि बैंक ने ये मामला सार्वजनिक कर बकाया वापसी के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं। नीरव मोदी द्वारा पीएनबी को ये चिट्ठी 15/16 फरवरी को लिखी गई है। चिट्ठी में नीरव मोदी ने ये भी कहा है कि उनके ऊपर बकाया रकम बढ़ाकर बताई गई है। नीरव मोदी ने लिखा है कि बकाया रकम 5000 करोड़ से भी कम है। इस लेटर में फरार नीरव मोदी ने साफ लिखा है कि अब वो इसे चुकाने की स्थिति में नहीं हैं। नीरव मोदी अपने इस दावे के पीछे एक दलील भी दी है। चिट्ठी में उन्होंने लिखा है कि ये मामला सार्वजनिक हो जाने से उनके ब्रांड को नुकसान पहुंचा, जिससे उनका बिजनेस बर्बाद हो गया है और अब वो बैंक का बकाया चुकाने में सक्षम नहीं हैं। नीरव मोदी ने साफ कहा है कि पीएनबी ने मामले का खुलासा कर रकम वापसी के सारे रास्ते बंद कर दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा है कि मेरी पत्नी का बिजनेस से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने लिखा कि मेरी पत्नी एमी और मामा मेहुल चौकसी पर गलत आरोप लगाए गए।

मोदी ने बैंक अधिकारियों के साथ अपनी और अपने प्रतिनिधियों की बातचीत का हवाला भी दिया है। इसके अलावा बीते 13 और 15 फरवरी को भेजे अपने ई-मेल का भी जिक्र किया है। नीरव मोदी ने इस घोटाले के सार्वजनिक होने से पहले ही अपने परिवार के साथ जनवरी के पहले सप्ताह में देश छोड़ दिया था।

बता दें कि देश के दूसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक पीएनबी ने बीते 14 फरवरी को स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी थी कि मुंबई के ब्राडी हाउस शाखा में करीब 11, 500 करोड़ रुपए का घोटाला हुआ है। इसके बाद नीरव मोदी और उसके मामा मेहुल चौकसी के गीतांजलि ग्रुप के साथ कुछ और डायमंड और ज्वैलरी कारोबारियों पर शक जताया गया था।

  • Related Posts

    Gwalior Madarsa Raid: ग्वालियर में बिना मान्यता चल रहे मदरसे पर छापा, बच्चों की सुरक्षा और सुविधाओं में मिलीं खामियां

    By: Ravindra Singh Gwalior Madarsa Raid: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में झांसी रोड स्थित एजी ऑफिस पुल के पास संचालित दारुल कुरान मदरसा जांच के दायरे में आ गया है।…

    Chhattisgarh Weekly News: शराब घोटाले की जांच, शिक्षकों की TET और भर्ती परीक्षाओं पर घमासान, जानें सप्ताह की 7 बड़ी खबरें

    By: Ravindra Singh छत्तीसगढ़ की साप्ताहिक खबरें: छत्तीसगढ़ में बीता सप्ताह भ्रष्टाचार के मामलों, सरकारी फैसलों और राजनीतिक गतिविधियों के लिहाज से काफी अहम रहा। बहुचर्चित शराब घोटाले में जांच…