इराक में भारतीय बंधको की मौत पर मोदी ने दी सफ़ाई

दिल्ली: इराक में बंधक बनाए गए 39 भारतीयों की मौत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है. मोदी ने कहा कि एमईए ने भारतीयों को बचाने की काफी कोश‍िश की सरकार विदेश में भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये‘ पूरी तरह’ प्रतिबद्ध है. प्रधानमंत्री ने एक के बाद एक ट्वीट कर लिखा कि प्रत्येक भारतीय उन लोगों के साथ दुख में शामिल है जिन्होंने मोसुल में अपने प्रियजन को खो दिया. हम शोक मग्न परिवार के साथ एकजुट हैं और मोसुल में भारतीयों के प्रति अपना सम्मान प्रकट करते हैं.

बता दें कि आगे प्रधानमंत्री ने कहा कि विदेश मंत्रालय और खासतौर पर मेरी सहकर्मी सुषमा स्वराज जी और जनरल वी के सिंह जी ने मोसुल में इन भारतीयों का पता लगाने और उन्हें सुरक्षित वापस लाने के प्रयास में कोई कमी नहीं छोड़ी. उन्होंने कहा कि सरकार विदेश में हमारे भाई- बहनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

ज्ञात हो कि राज्यसभा में एक भाषण में विदेश मंत्री सुषमा c ने 39 लापता भारतीयों की मौत की पुष्टि की और कहा कि इराकी अधिकारियों ने 38 लोगों के डीएनए नमूनों का मिलान किया है. 39वें व्यक्ति के डीएनए का 70 फीसदी मिलान हो सका. बाद में संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने उन सवालों का जवाब नहीं दिया जिसमें उनसे पूछा गया कि कब इन भारतीयों की हत्या की गई. स्वराज ने कहा कि यह अप्रासंगिक है क्योंकि शवों को तभी बरामद किया जा सकता था जब मोसुल को आईएसआईएस से मुक्त कराया गया. मोसुल शहर को पिछले साल जून में आईएसआईएस के नियंत्रण से मुक्त कराया गया था.

  • Related Posts

    इंदौर अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0: MP में 2047 तक 20 लाख रोजगार का लक्ष्य, 15 नई टाउनशिप बसाने की तैयारी

    By: Ravindra Singh इंदौर। मध्य प्रदेश में शहरी विकास को नई दिशा देने और निवेश के जरिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्ष 2047…

    केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, महंगाई भत्ता 3% बढ़कर 63% हुआ

    पेंशनर्स की महंगाई राहत में भी बढ़ोतरी, 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी नई दरें केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिवाली का तोहफा देते हुए महंगाई भत्ते…