IPL 2018 LIVE: राहुल के भरोसे पंजाब, 100 के पहले गवाएं 6 विकेट

आईपीएल सीजन 11 में राजस्‍थान रॉयल्‍स और किंग्‍स इलेवन पंजाब के बीच खेले जा रहे 40 वें मुकाबले में 159 रन का पीछा करते हुए पंजाब की टीम संकट में है. उसके 6 बल्‍लेबाज पवैलियन लौट चुके हैं और लक्ष्‍य अभी बहुत दूर है. क्रिस गेल, आर अश्विन, करुण नायर, अक्षदीप नाथ, मनोज तिवारी और अक्षर पटेल ज्यादा लम्बी पारी खेलने में नाकाम रहे. 17 ओवरों के बाद पंजाब का स्कोर छह विकेट के नुकसान पर पर 109 रन है. इस दौरान के एल राहुल ने अपना अर्द्धशतक पूरा किया.

क्रीज पर केएल राहुल (58) और मार्कस स्टोइनिस (5) टिके हुए है.इससे पहले इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए. राजस्‍थान के लिए जोस बटलर ने सबसे ज्यादा 82 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 58 गेंदों का सामना किया और नौ चौकों के साथ एक छक्का लगाया.

उनके अलावा संजू सैमसन ही कुछ बेहतर कर सके. उन्होंने 22 रनों की पारी खेली. पंजाब के लिए एंड्रयू टाई ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए. मुजीब उर रहमान को दो और मार्कस स्टोइनिस को एक सफलता मिली.

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने राज्यपाल श्री पटेल से की सौजन्य भेंट

    राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार की सुबह लोकभवन पहुंचकर सौजन्य भेंट की। भेंट के दौरान विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

    भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर शोध और मीमांसा करने वाले शोधार्थियों और संस्थाओं को करेंगे पूरा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जहां गीता समाप्त होती है, वहीं से जीवन का अभ्युदय प्रारंभ होता है। हमारे समाज के लिए एक आदर्श है भगवान श्री…