सोनम दी वेडिंग: शादी में जब पहुंचे अर्जुन कपूर के ये बाबा… तो हुआ ऐसा

सोनम कपूर की शादी के तीन दिनों के जश्न में किसी खास व्यक्ति की कमी बेहद खल रही थी। खुद सोनम से लेकर घर के उनके सारे सदस्य उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और जब वह आये तो झकास अंदाज़ में ही आये।

जी हां, बात हो रही है रणवीर सिंह की। रणवीर सिंह को दो दिनों से लगातार अर्जुन कपूर, वरुण धवन, जैकलीन सभी मिस कर रहे थे। उन्होंने एक वीडियो के माध्यम से भी रणवीर सिंह तक पैगाम भिजवाया था कि बाबा कहां हो? बता दें कि रणवीर सिंह को अर्जुन कपूर प्यार से बाबा ही बुलाते हैं। सो, रणवीर सिंह जब मेहँदी और संगीत सेरेमनी मिस करने के बाद सोनम की शादी में आये तो उन्होंने पूरा माहौल बना दिया। उन्होंने सोनम कपूर की ही फिल्म दिल्ली 6 का सबसे हिट गीत मसक्काली गाकर सभी को इम्प्रेस कर दिया। खास बात यह रही कि उन्होंने इस गाने के साथ जबरदस्त रैप किया, जिसे करने में रणवीर खूब माहिर भी हैं। जहां संगीत में पूरा माहौल वरुण धवन और अर्जुन कपूर ने जमाया।

शादी में रणवीर सिंह ने आते ही सबको पछाड़ दिया और जमकर न केवल मस्ती की, बल्कि लोगों को खूब एन्जॉय करवाया और नचवाया. सोनम की शादी की रस्में पूरी हो चुकी हैं और रस्में पूरी होने के बाद रणवीर सिंह मस्ती कर समा बांधा। सोनम कपूर के लिए उनके भाइयों के तरफ से यह तोहफा भी उनके लिए बेहद खास बन गया। बताते चलें कि आज 8 मई की रात को ही सोनम कपूर की शादी का रिसेप्शन भी होगा, जिसमें कई फिल्मी हस्तियां आएंगी।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने राज्यपाल श्री पटेल से की सौजन्य भेंट

    राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार की सुबह लोकभवन पहुंचकर सौजन्य भेंट की। भेंट के दौरान विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

    भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर शोध और मीमांसा करने वाले शोधार्थियों और संस्थाओं को करेंगे पूरा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जहां गीता समाप्त होती है, वहीं से जीवन का अभ्युदय प्रारंभ होता है। हमारे समाज के लिए एक आदर्श है भगवान श्री…