सतना , मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने से पहले कांग्रेस नेता गिरफ्तार

सतना । पुलिस ने कांग्रेस नेता राजदीप सिंह मोनू बरदाडीह को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि राजदीप सिंह मोनू मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के सतना प्रवास के दौरान उनको काले झंडे दिखाने की योजना बना रहे थे। गौरतलब है सीएम शिवराज सिंह आज तेंदू पत्ता संग्रहक सम्मेलन और मुख्यमंत्री कल्याण योजना में शिरकत करेंगे। इसमें सतना और कटनी जिले के हितग्राही शामिल होंगे। इसके साथ ही प्रदेश की दूसरी ओपन जेल का भी लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे ,मंत्री संजय पाठक सहित कई जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे ।

  • Related Posts

    मेरठ के ‘नीले ड्रम’ हत्याकांड में नया मोड़, मुस्कान और साहिल की फांसी की सजा को हाई कोर्ट में चुनौती

    इलाहाबाद हाई कोर्ट में दोषियों की अपील पर हुई सुनवाई मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में दोषी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला ने फांसी की सजा के खिलाफ इलाहाबाद…

    75 लाख रुपये की जल जीवन मिशन योजना पर सवाल, पीपरपानी के ग्रामीण शुद्ध पेयजल को तरसे

    योजना पर खर्च के बावजूद घरों तक नहीं पहुंच रहा पानी छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नादानबाड़ी के ग्राम पीपरपानी में जल जीवन मिशन की करीब…