कपिल देव से मिले अमित शाह, गिनाई चार साल की उपलब्धियां

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने समर्थन के लिए संपर्क अभियान के तहत पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी कपिल देव से मुलाकात की और उनके साथ मोदी सरकार की उपलब्धियों को साझा किया। पार्टी नेताओं ने बताया कि 26 मई को मोदी सरकार की चौथी वर्षगांठ के बाद भाजपा ने समर्थन के लिए संपर्क अभियान की शुरुआत की है और घोषणा की है कि चार हजार पदाधिकारी एक लाख लोगों से संपर्क करेंगे जो अपने क्षेत्र में लोकप्रिय हैं ताकि अपने कार्यकाल के दौरान कार्यों का प्रसार कर सकें।

पार्टी ने कहा था कि शाह खुद ही 50 लोगों से मुलाकात करेंगे। इस कड़ी के तहत उन्होंने पूर्व सेना प्रमुख दलबीर सिंह सुहाग और सुभाष कश्यप से 29 मई को मुलाकात की थी। पार्टी नेताओं ने कहा कि वह 1983 के विश्व कप विजेता कप्तान के घर गए और सरकार की सफलताओं से उन्हें अवगत कराया। कपिल देव से मुलाकात के बाद अमित शाह ने ट्वीट कर इस मुलाकात की तारीफ की। शाह ने ट्वीट कर कहा कि समर्थन के लिए संपर्क अभियान के तहत भारतीय क्रिकेटर कपिल देव और उनकी पत्नी के साथ मुलाकात काफी अच्छी रही। हमने उन्हें सरकार की चार साल की उपलब्धियों के बारे में बताया।

बता दें कि शाह ने पहले कहा था कि अभियान का मकसद लोगों को सरकार के विभिन्न कदमों से अवगत कराना है जिनसे लोगों का जीवन स्तर ऊंचा हुआ है क्योंकि गांवों में लोगों की समस्याओं को दूर करने और गरीबों का जीवन बेहतर करने के लिए काफी काम किया गया। उन्होंने कहा था कि पांचवें वर्ष में सरकार का लक्ष्य किसानों को उनके उत्पाद का डेढ़ गुना कीमत दिलाकर उनकी जिंदगी में बदलाव लाना है। इसका लक्ष्य 50 करोड़ लोगों को पांच लाख रुपये स्वास्थ्य बीमा के कवरेज में लाना है।

  • Related Posts

    मेरठ के ‘नीले ड्रम’ हत्याकांड में नया मोड़, मुस्कान और साहिल की फांसी की सजा को हाई कोर्ट में चुनौती

    इलाहाबाद हाई कोर्ट में दोषियों की अपील पर हुई सुनवाई मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में दोषी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला ने फांसी की सजा के खिलाफ इलाहाबाद…

    MP कैबिनेट के बड़े फैसले: EOW को 345 करोड़ रुपये मंजूर, कम बारिश से प्रभावित किसानों की स्थिति का होगा आकलन

    By: Ravindra Singh भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को हुई मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हुई और…