महिला स्व-सहायता समूहों के गठन को जन-आंदोलन बनाया जाये: CM

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की शासी-परिषद की बैठक में कहा कि, शहरी क्षेत्रों में महिला स्व-सहायता समूहों के गठन को जन-आंदोलन बनाया जाये।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, शहरों में पहले से गठित महिला स्व-सहायता समूहों का सुदृढ़ीकरण करें। सीएम ने कहा कि, कौशल उन्नयन कार्यक्रम में प्रशिक्षित गरीब हितग्राहियों को रोजगार दिलाने के बाद भी मॉनिटरिंग की जाये। योजना का विस्तार प्रदेश के सभी 378 शहरों में हो। अभी योजना का क्रियान्वयन प्रदेश के 80 शहरों में किया जा रहा है।

‘1लाख 4हजार 277 हितग्राहियों को दिया गया प्रशिक्षण’
बैठक में योजना के क्रियान्वयन के बारे में 2017-18 में प्रदेश को देश में पहला स्थान हासिल हुआ है। बीते चार सालों में प्रदेश में 17 हजार 193 महिला स्व-सहायता समूह गठित किये गये, जिनमें 2 लाख 6 हजार 316 महिला सदस्य हैं। स्व-रोजगार कार्यक्रम से 52 हजार 362 हितग्राहियों को फायदा मिला है। कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम में एक लाख 4 हजार 277 हितग्राहियों को प्रशिक्षण दिया गया है, जिनमें से 56 हजार 237 हितग्राहियों का प्लेसमेंट हो चुका है।

‘प्रदेश में राज्य कैप्टिव एवं इन हाउस प्लेसमेंट पॉलिसी’
योजना के तहत प्रदेश में शहरी बेघरों के लिये 131 आश्रय स्थलों का संचालन किया जा रहा है। प्रदेश में राज्य कैप्टिव एवं इन हाउस प्लेसमेंट पॉलिसी के तहत 8 हजार 900 हितग्राहियों को उद्योगों में प्रशिक्षण दिलवाकर रोजगार दिलवाया जायेगा। बैठक में वित्त मंत्री जयंत मलैया, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री माया सिंह, मुख्य सचिव बीपी सिंह सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    मेरठ के ‘नीले ड्रम’ हत्याकांड में नया मोड़, मुस्कान और साहिल की फांसी की सजा को हाई कोर्ट में चुनौती

    इलाहाबाद हाई कोर्ट में दोषियों की अपील पर हुई सुनवाई मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में दोषी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला ने फांसी की सजा के खिलाफ इलाहाबाद…

    75 लाख रुपये की जल जीवन मिशन योजना पर सवाल, पीपरपानी के ग्रामीण शुद्ध पेयजल को तरसे

    योजना पर खर्च के बावजूद घरों तक नहीं पहुंच रहा पानी छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नादानबाड़ी के ग्राम पीपरपानी में जल जीवन मिशन की करीब…