मासूम इश्क की कहानी है जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर स्टारर फिल्म ‘धड़क’, कमाल की दिख रही दोनों की केमिस्ट्री

श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर की डेब्यू फिल्म धड़क का रिलीज हो चुका है। फिल्म के ट्रेलर में जाह्नवी और ईशान दोनों इन्नोसेंट लवर दिख रहे हैं। ट्रेलर फैंस को काफी पसंद आ रहा है। 10 जून को रिलीज हुए इस ट्रेलर को 2 दिन में अब तक 15,940,735 लोग ज्यादा देख चुके हैं। वहीं दूसरी ओर से जाह्नवी और ईशान की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही हैं। यहां हम आपको ट्रेलर के सीन्स की तस्वीरें दिखा रहे हैं। (All Photos- Youtube)

ईशान धडक से पहले माजिद मजीदी की फिल्म ‘बियॉन्ड द क्लाउड्स’ से डेब्यू कर चुके हैं लेकिन जाह्नवी पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर नजर आ रही हैं।

श्रीदेवी के जाने के बाद अब फैंस को जाह्नवी की फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म में जाह्नवी के ईशान संग किसिंग सीन्स भी शूट किए गए हैं।

तस्वीरों में ईशान के साथ जाह्नवी काफी सहज लग रही हैं।

बता दें कि ‘धड़क’ मराठी फिल्म “सैराट” का रीमेक है जो 2016 में सुपरहिट रही थी। सैराट जातीय भेदभाव, प्यार और ऑनर किलिंग की कहानी थी वहीं धड़क के ट्रेलर में भी जाह्नवी और ईशान अपने प्यार को अंजाम देने के लिए घर से भागते हुए दिखते हैं।

धड़क में फिल्म का प्लॉट राजस्थानी है और ट्रेलर में जाह्नवी और ईशान टूटी-फूटी राजस्थानी भाषा बोलने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं।

फिल्म की शूटिंग भी राजस्थान के लुकेशन की है।

3 मिनट के ट्रेलर में रोमांस, एक्शन, थोड़ी सी कॉमेडी और नए स्टार्स की फ्रैश लुक पर काम किया गया है।

मासूम इश्क की कहानी है जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर स्टारर फिल्म ‘धड़क’, कमाल की दिख रही दोनों की केमिस्ट्री

  • Related Posts

    78 वर्षीय प्यारे मियां को 10 बार आजीवन कारावास..77.64 लाख जुर्माना..चौंक गए न आप..

    जी हां पांच नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म और लैंगिक हमला करने के मामले में विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) कुमुदिनी पटेल की अदालत ने 78 वर्षीय प्यारे मियां को 10 बार आजीवन…

    मेरठ के ‘नीले ड्रम’ हत्याकांड में नया मोड़, मुस्कान और साहिल की फांसी की सजा को हाई कोर्ट में चुनौती

    इलाहाबाद हाई कोर्ट में दोषियों की अपील पर हुई सुनवाई मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में दोषी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला ने फांसी की सजा के खिलाफ इलाहाबाद…