अमेरिका-दक्षिण कोरिया ड्रिल होगी रद, सिंगापुर समिट में ट्रंप ने लिया निर्णय

वाशिंगटन । कोरियाई प्रायद्वीप में बहुपक्षीय युद्धाभ्‍यास को बंद करने की घोषणा अमेरिकी ट्रंप प्रशासन की ओर से किया जा सकता है। आगामी अगस्‍त माह में इस अभ्‍यास की योजना बनाई गई थी। वर्तमान में व्‍हाइट हाउस, स्‍टेट और डिफेंस डिपार्टमेंट इस बात की योजना बना रहे हैं कि किस तरह ट्रंप के इस निर्णय को लागू किया जाए जिसकी घोषणा सिंगापुर बैठक के दौरान की गई थी।

सिंगापुर में हुई अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और उत्तर कोरियाई प्रमुख किम जोंग उन की ऐतिहासिक बैठक पूरी होने के बाद एक अहम संकेत ये निकलकर सामने आ रहा है कि समझौते में जहां पूरे कोरियाई प्रायद्वीप को परमाणु मुक्त करने की बात कही गई है वहीं ये भी कहा गया है कि अमेरिका दक्षिण कोरिया के साथ होने वाला युद्भाभ्यास भी बंद कर रहा है। ट्रंप ने साफ कहा है कि हम क्षेत्र में युद्ध का खेल बंद करेंगे और उत्तर कोरिया ने मिसाइल इंजन परीक्षण स्थल को नष्ट करना शुरू कर दिया है। अमेरिका उत्तर कोरिया के साथ नया इतिहास बनाने के लिए तैयार है।

सीएनएन के अनुसार, अमेरिकी रक्षा अधिकारी ने बताया, ट्रेनिंग अभ्‍यासों के लिए किसी तरह का आदेश या जानकारी नहीं मिली है और हमें यह भी नहीं पता है कि अगस्‍त में अभ्‍यास होना है। दक्षिण कोरिया के साथ तब तक अभ्‍यास होता रहेगा जब तक बताया नहीं जाता है। ऑस्‍ट्रेलिया, कनाडा, कोलंबिया, डेनमार्क, न्‍यूजीलैंड, नीदरलैंड्स और ब्रिटेन जैसे देशों ने पहले इस अभ्‍यास में हिस्‍सा लिया था।

  • Related Posts

    78 वर्षीय प्यारे मियां को 10 बार आजीवन कारावास..77.64 लाख जुर्माना..चौंक गए न आप..

    जी हां पांच नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म और लैंगिक हमला करने के मामले में विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) कुमुदिनी पटेल की अदालत ने 78 वर्षीय प्यारे मियां को 10 बार आजीवन…

    मेरठ के ‘नीले ड्रम’ हत्याकांड में नया मोड़, मुस्कान और साहिल की फांसी की सजा को हाई कोर्ट में चुनौती

    इलाहाबाद हाई कोर्ट में दोषियों की अपील पर हुई सुनवाई मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में दोषी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला ने फांसी की सजा के खिलाफ इलाहाबाद…