अवॉर्ड नहीं लोगों का प्यार मायने रखता है -बॉबी देओल

फिल्म ‘रेस 3’ में नजर आने वाले अभिनेता बॉबी देओल का कहना है कि उनके लिए पुरस्कारों की तुलना में लोगों का प्यार और सहयोग अधिक मायने रखता है. बॉबी मंगलवार को मुंबई में आईफा प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए, जहां उनसे इस बारे में सवाल पूछा गया.

बॉबी ने कहा, ‘मैं अपने पिता (धर्मेद्र) को अपने देश के सबसे प्रतिष्ठित और प्रतिभाशाली कलाकारों में से एक मानता हूं, जिन्हें कभी सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार नहीं दिया गया. उन्हें अपने प्रशंसकों से बहुत प्यार और प्रशंसा मिली और मेरे प्रशंसकों का मेरे प्रति भी यही रुख है. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. मैं यहां हूं क्योंकि लोग मुझसे प्यार करते हैं और मुझे देखना चाहते हैं.’

बॉबी सात साल के बाद इस महीने आईफा में प्रस्तुति देंगे.

यह पूछने पर कि क्या वह ‘नर्वस’ हैं? इस पर बॉबी ने कहा, ‘नहीं. मैं बिल्कुल नर्वस नहीं हूं. मेरे पास खोने के लिए कुछ नहीं है. मैंने कुछ साल काम नहीं करके बहुत कुछ खोया है इसलिए अब मैं यह करना चाहता हूं.’

  • Related Posts

    78 वर्षीय प्यारे मियां को 10 बार आजीवन कारावास..77.64 लाख जुर्माना..चौंक गए न आप..

    जी हां पांच नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म और लैंगिक हमला करने के मामले में विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) कुमुदिनी पटेल की अदालत ने 78 वर्षीय प्यारे मियां को 10 बार आजीवन…

    मेरठ के ‘नीले ड्रम’ हत्याकांड में नया मोड़, मुस्कान और साहिल की फांसी की सजा को हाई कोर्ट में चुनौती

    इलाहाबाद हाई कोर्ट में दोषियों की अपील पर हुई सुनवाई मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में दोषी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला ने फांसी की सजा के खिलाफ इलाहाबाद…