मध्यप्रदेश : पीएम मोदी की सुरक्षा के लिए DGP, CS पहुंचे मोहनपुरा बांध

राजगढ़ (मप्र) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 जून को राजगढ़ आएंगे. यहां पर वे मोहनपुरा बांध का लोकार्पण करेंगे. अतः इसे देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने का कार्य भी शुरु हो चुका हैं. इसके लिए आज DGP ऋषि कुमार शुक्ला, CS बसंत प्रताप सिंह, ACS राधे श्याम जुलानिया, ADG इंटेलिजेंस राजीव टंडन, DIG केबी शर्मा समेत के आला अधिकारी आज मोहनपुरा बांध पहुंचे. यहां पर उन्होंने सभी प्रमुख स्थल हेलीपेड, पार्किंग, सभा स्थल आदि का जायजा लिया.

प्राप्त मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, पीएम मोदी यहां एक जनसभा को भी संबोधित कर सकते हैं. पीएम के इस कार्यक्रम में करीब डेढ़ से दो लाख लोगों के शिरकत किए जाने की उम्मीद जताई जा रही हैं. जिससे विभाग और प्रशासन पीएम की सुरक्षा को देखते हुए एक सप्ताह पहले ही मोहनपुरा डेम पहुंच गए. भारी मात्रा में लोगों के पहुंचने को लेकर तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं.

गौरतलब है कि मोहनपुरा बांध राज्य सरकार की सबसे बड़ी परियोजनाओं में शामिल हैं. साथ ही यह मप्र के राजगढ़ जिले की भी सबसे बड़ी परियोजना बताई जा रही हैं. इसे 485 करोड़ रु की भारी- भरकम लागत से तैयार किया गया हैं. यह बांध ब्यावरा से 15 किलोमीटर दूर राजगढ़ के एक छोटे से गांव बांस खेड़ी में हैं. इससे करीब 7056 हेक्टेयर भूमि जलमग्न होगी.

  • Related Posts

    शादी के तीन महीने बाद दहेज के लिए पत्नी की हत्या, पति को उम्रकैद; पहला करवा चौथ भी नहीं मना पाई थी मधु

    फतेहपुर की फास्ट ट्रैक कोर्ट का फैसला, दोषी पति पर 12 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में दहेज हत्या के मामले में फास्ट ट्रैक…

    लिव-इन रिलेशनशिप पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, कहा- रिश्ता खत्म करना धोखा या फ्रॉड नहीं

    आपसी सहमति से बने संबंध टूटने पर अपने आप रेप का मामला नहीं बनता, शादी का झूठा वादा शुरू से होने पर स्थिति अलग सुप्रीम कोर्ट ने लिव-इन रिलेशनशिप और…