भारत की राह पर चीन, पहली बार मना अतंरराष्ट्रीय योग दिवस

बीजिंग । शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के मुख्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। ये पहली बार है जब चीन ने एससीओ समिट के दौरान योग दिवस मनाया। बता दें कि संयुक्त राष्ट्र संघ की ओर से हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। चीन में भी योग के चाहने वालों की अच्छी खासी तादाद है। यूं तो चीन भी हर साल योग दिवस मनाता है लेकिन ये पहली बार है जब चीन ने एससीओ के मुख्यालय पर कार्यक्रम का आोयजन किया।
एससीओ में इस वक्त आठ देश शामिल हैं। इनमें चीन, रूस, भारत, पाकिस्तान, कजाकिस्तान, किर्गीस्तान, तजाकिस्तान और उज्बेकिस्तान शामिल हैं। भारत और पाकिस्तान को पिछले साल ही एससीओ की पूर्ण सदस्यता मिली है। एससीओ के महासचिव राशिद अलीमोव, भारत के राजदूत गौतम बंबावले, उनकी पत्नी अमिता बंबावले के अलावा दुनिया के कई देशों से आए प्रतिनिधियों के अलावा हजारों लोगों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।

एससीओ के महासचिव राशिद अलीमोव ने कह, ‘जब भी योग के बारे में सोचता हूं तो मेरे मन में अद्भुत भारत का ख्याल आता है। मुझे खुशी है कि हमने पहली बार इस तरह का कोई आयोजन किया। खास बात ये भी है कि इसमें भारत के राजदूत ने हिस्सा लिया।’
अलीमोव ने बताया कि जब वो भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एससीओ समिट का न्योता देने आए थे तो उस दौरान दिल्ली स्थित अंतरराष्ट्रीय योग केंद्र में भी गए। तभी उनके मन में चीन में भी ऐसा ही आयोजन करने का ख्याल आया। अलीमोव ने कहा कि उन्होंने तभी ठान ली थी कि चीन में अंतरराष्टरीय योग दिवस जैसा कार्यक्रम करेंगे।

  • Related Posts

    78 वर्षीय प्यारे मियां को 10 बार आजीवन कारावास..77.64 लाख जुर्माना..चौंक गए न आप..

    जी हां पांच नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म और लैंगिक हमला करने के मामले में विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) कुमुदिनी पटेल की अदालत ने 78 वर्षीय प्यारे मियां को 10 बार आजीवन…

    मेरठ के ‘नीले ड्रम’ हत्याकांड में नया मोड़, मुस्कान और साहिल की फांसी की सजा को हाई कोर्ट में चुनौती

    इलाहाबाद हाई कोर्ट में दोषियों की अपील पर हुई सुनवाई मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में दोषी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला ने फांसी की सजा के खिलाफ इलाहाबाद…