बाजार में गिरावट, सैंसेक्स 69 अंक गिरा और निफ्टी 10800 के नीचे खुला

बिजनेस डेस्कः ग्लोबल बाजारों से मिले कमजोर संकेतों से आज भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। कारोबार की शुरुआत में सैंसेक्स 69.26 अंक यानि 0.19 फीसदी गिरकर 35,479 पर और निफ्टी 10.40 अंक यानि 0.10 फीसदी गिरकर 10,789.45 पर खुला।

मिड-स्मॉलकैप शेयर में गिरावट
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.33 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.29 फीसदी गिरा है।

बैंक निफ्टी में गिरावट
बैंक, आईटी, मेटल, ऑटो, फार्मा शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। बैंक निफ्टी इंडेक्स 69 अंक गिरकर 26340 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी आईटी में 0.30 फीसदी, निफ्टी ऑटो में 0.33 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.88 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.31 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।

अंतर्राष्ट्रीय बाजारों का हाल
कल के कारोबार में डाओ 103 अंक नीचे बंद हुआ। इसके साथ ही एसएंडपी भी कमजोरी के साथ ही बंद हुआ। लेकिन टेक शेयरों में तेजी से नैस्डैक सपाट बंद हुआ। सोमवार के कारोबारी सत्र में डाओ जोंस 103.01 अंक यानि 0.41 फीसदी गिरकर 24,987.47 के स्तर पर, नैस्डैक 0.65 अंक यानि 0.01 फीसदी गिरकर 7,747.02 के स्तर पर, एसएंडपी 500 इंडेक्स 5.91 अंक यानि 0.21 फीसदी की गिरावट के साथ 2,773.75 के स्तर पर बंद हुआ है।

  • Related Posts

    78 वर्षीय प्यारे मियां को 10 बार आजीवन कारावास..77.64 लाख जुर्माना..चौंक गए न आप..

    जी हां पांच नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म और लैंगिक हमला करने के मामले में विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) कुमुदिनी पटेल की अदालत ने 78 वर्षीय प्यारे मियां को 10 बार आजीवन…

    मेरठ के ‘नीले ड्रम’ हत्याकांड में नया मोड़, मुस्कान और साहिल की फांसी की सजा को हाई कोर्ट में चुनौती

    इलाहाबाद हाई कोर्ट में दोषियों की अपील पर हुई सुनवाई मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में दोषी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला ने फांसी की सजा के खिलाफ इलाहाबाद…