लालटेन के युग में जीने वाला प्रदेश आज बिजली के क्षेत्र में आत्म-निर्भर : शिवराज सिंह चौहान

cm shivraj singh chauhan news in hindi
बेहतर वित्त प्रबंधन शिवराज सिंह चौहान को सक्षम प्रशासक प्रमाणित करता है। विरासत में मिली बदतर आर्थिक स्थिति को उन्होंने जिस तरह संभाला और प्रदेश को लगातार राजस्व आधिक्य की स्थिति में रखा, वह उनके जीवट और आर्थिक विषयों की गहरी समझ को रेखांकित करता है। प्रदेश का अधोसंरचनागत विकास किसी को भी दूर से ही दिखता है। उनके आलोचक भी मानते हैं कि वर्ष 2003 तक लालटेन के युग में जीने वाला प्रदेश आज बिजली के क्षेत्र में आत्म-निर्भर है। सिंचाई का रकबा अगर 7.5 लाख से 40 लाख हेक्टेयर हुआ तो वे शाबासी के पात्र हैं ही। पानी चाहे वह नर्मदा का हो या अन्य नदियों का पीने और सिंचाई के काम में संतुलित रूप से इस्तेमाल हो रहा है। सड़कों, पुल, पुलिया का निर्माण जितना इन सवा बारह साल में हुआ उतना पहले के पचास सालों में भी नहीं हुआ। सुशासन के मामले में भी उनकी पहल अनूठी रही है।
अपने लगातार हैट्रिक कार्यकाल की उपलब्धियों, प्रदेश के विकास और कार्यों का ताना-बाना लेकर आज वे जनता का आशीर्वाद लेने निकल रहे हैं। उन्हें जनता का भरपूर आशीर्वाद मिलेगा।

Related Posts

साल में सिर्फ करवा चौथ पर खुलता है उज्जैन का चौथ माता मंदिर, सिंदूर-सिक्के और रुद्राक्ष के प्रसाद की अनोखी परंपरा

जीवनखेड़ी स्थित मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 400 फीट लंबी चुनरी माता को अर्पित उज्जैन। धार्मिक नगरी उज्जैन में करवा चौथ का पर्व विशेष आस्था और परंपरा के साथ…

जीतू पटवारी का बड़ा आरोप, मुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन मंत्री के बीच अंदरूनी खींचतान का दावा

पीसीसी चीफ बोले—दोनों नेता एक-दूसरे को पद से हटाने की तैयारी में जुटे इंदौर। मध्य प्रदेश की सियासत में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। मध्य प्रदेश कांग्रेस…