‘CM साहब अपना वादा निभाओ, नहीं तो विरोध में निकाली जाएगी ‘मुख्यमंत्री वादा निभाओ यात्रा’’

जबलपुर : आजाद अध्यापक संघ के बैनर तले अध्यापक, संविदा शिक्षक और गुरूजी संवर्ग ने संयुक्त रूप से जबलपुर में एक रैली निकाली और मुख्यमंत्री द्वारा पूर्व में की गई घोषणाओं पर आदेश जारी करने की मांग की। संघ ने सोमवार को घंटाघर चौक पर इक्ट्ठा होकर एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने सात सूत्रीय मांगों को पूरा करने के लिए आवाज उठाई।

गौरतलब है कि 21 जनवरी को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने मुख्यमंत्री निवास पर अध्यापक वर्ग के लिए कई घोषणाएं की थीं लेकिन आज तक इन घोषणाओं को अमल में नहीं लाया गया। इससे अध्यापक नाराज हैं।

आजाद अध्यापक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री ने घोषणा की हैं तो इसके आदेश भी उन्हें ही जारी करने होंगे। संघ द्वारा अध्यापक संवर्ग का स्कूल शिक्षा विभाग में 1 जनवरी 2016 से सातवें वेतनमान का लाभ, बंधनमुक्त स्थानांतरण नीति, पदोन्नति एवं क्रमोन्नति में वरिष्ठता का पालन सहित अन्य मांगें रखी गई हैं। संघ ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर मुख्यमंत्री इन मांगों को पूरा नहीं करते तो उनकी जनआशीर्वाद यात्रा के साथ ‘मुख्यमंत्री वादा निभाओ यात्रा’ पूरे प्रदेश के अध्यापकों द्वारा निकाली जाएगी। हर जगह पर सरकार और मुख्यमंत्री का विरोध किया जाएगा।

  • Related Posts

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज  बड़वानी -बावनगजा में आयोजित समारोह में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स टीम…

    ‘जन विश्वास अभियान’ शुरू: गांव-तहसील पहुंचेंगे अधिकारी, मौके पर होगा समस्याओं का समाधान

    भोपाल  सुशासन के लिए किए जा रहे काम और जनहित में लागू की गई योजनाओं की समीक्षा अब मंत्रालय के बंद कमरों से बैठकर नहीं बल्कि मैदान में जन विश्वास…