पीएम मोदी ने किया देश के पहले मोबाइल ओपन एक्सचेंज का शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नोएडा के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में बनने वाले देश के पहले मोबाइल ओपन एक्सचेंज (मॉक्स) जोन का यहां आयोजित ‘ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी’ के दौरान शिलान्यास किया.

उत्तर प्रदेश सरकार ने इस साल वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के साथ माक्स टेक जोन को विकसित करने के लिये करारनामा (एमओयू) किया था. इससे सूबे में मोबाइल फोन तथा उससे सम्बन्धित क्षेत्रों के विकास की राह खुलेगी.

प्रधानमंत्री मोदी ने इस मौके पर कहा कि भारत अब मोबाइल विनिर्माण के प्रमुख केंद्र के रूप में पहचान बना चुका है और देश अब दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल विनिर्माता बन गया है.

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री ने इस महीने के शुरू में नोएडा में सैमसंग इलेक्ट्रानिक्स की इकाई का उद्घाटन किया था. हर महीने बनने वाले मोबाइल फोन की संख्या के आधार पर इसे दुनिया की सबसे बड़ी फोन उत्पादन इकाई माना जा रहा है.

मॉक्स मोबाइल उद्योग के लिये एक एकीकृत इकोसिस्टम है, जो मोबाइल फोन विनिर्माताओं, अनुसंधान एवं विकास तथा अन्य सम्बन्धित उद्योगों को एक मंच उपलब्ध करायेगा. वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के सलाहकार पी.के. आलोक ने एक बयान में कहा कि माक्स रूपी इस अनूठे जोन से निवेश आकर्षित होगा और इससे बहुत लाभ मिलेगा.

  • Related Posts

    इंदौर अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0: MP में 2047 तक 20 लाख रोजगार का लक्ष्य, 15 नई टाउनशिप बसाने की तैयारी

    By: Ravindra Singh इंदौर। मध्य प्रदेश में शहरी विकास को नई दिशा देने और निवेश के जरिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्ष 2047…

    केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, महंगाई भत्ता 3% बढ़कर 63% हुआ

    पेंशनर्स की महंगाई राहत में भी बढ़ोतरी, 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी नई दरें केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिवाली का तोहफा देते हुए महंगाई भत्ते…