लंदन के चिड़ियाघर में मेटिंग के लिए आई बाघिन की बाघ ने की हत्या

नई दिल्ली: बाघों की दिलचस्प दुनिया में हैरतअंगेज और चौका देने वाली घटनाएं होती रहती है. लंदन के एक चिड़ियाघर में चौका देने वाली घटना हुई. यहां चिड़ियाघर में मेटिंग के लिए आई एक बाघिन की बाघ ने हत्या कर दी. इस चिड़ियाघर में हाल ही में लाए गए असीम नाम के बाघ को जू में बने एक अलग बाड़े में रखा गया था. शुक्रवार को असीम के बाड़े में मेलाती नाम की एक बाघिन को मेटिंग के लिए भेजा गया. उम्मीद की जा रही थी कि असीम को उसकी साथी मिल जाए. लेकिन उसी दौरान एक हैरान कर देनी वाली घटना हुई. नर बाघ असीम ने बाघिन पर हमला कर दिया, जिसके चलते बाघिन की मौत हो गई.

बाघ और बाघिन की पहली मुलाकात सोच के मुताबिक ही हुई थी लेकिन अचानक असीम का व्यवहार आक्रामक हो गया और दोनों एक दूसरे एक उपर दहाड़ने लगे. दहाड़ सुनते ही कर्मचारी वहां पहुंचे और दोनों को अगल करने की कई कोशिशें की. कर्मचारियों ने शोर मचाकर और अन्य कई तरीकों से दोनों को अलग करने की कोशिश की, लेकिन वे कामयाब नहीं हुए और बाघ ने बाघिन पर जोरदार हमला कर उसकी हत्या कर दी. बता दें कि असीम सुमात्रा टाइगर्स की प्रजाति का बाघ है. इस प्रजाति के बाघों की संख्या अब 400 से भी कम है

जू प्रबंधन का कहना है कि यूरोप वाइड टाइगर कंजर्वेशन कार्यक्रम के तहत इस नर और मादा बाघ को एक साथ रखा गया था. जू प्रबंधन ने कहा ये घटना दिल टूटने जैसी है. बता दें कि 7 साल के बाघ असीम को कुछ दिनों पहले ही चिड़ियाघर में लाया गया था. प्रबंधन बराबर उसके व्यवहार पर नजर रखे हुए था. लेकिन उसके बावजूद भी चिड़ियाघर में इस तरह की घटना हो गई

  • Related Posts

    अमेरिका का खेल खत्म हो जाएगा, लोकतंत्र भी नहीं बचेगा’, एलन मस्क ने 2028 को लेकर क्यों दी चेतावनी?

    डेमोक्रेट्स के तीनों मोर्चों पर जीतने की स्थिति में राजनीतिक व्यवस्था बदलने का दावा अमेरिका में 3 नवंबर को होने वाले मध्यावधि चुनाव से पहले अरबपति कारोबारी और स्पेसएक्स के…

    स्पेन में भीषण रेल हादसा, दो हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर में 46 लोगों की मौत की खबर

    मैड्रिड के दक्षिणी क्षेत्र में हुआ दर्दनाक हादसा यूरोपीय देश स्पेन में बुधवार को एक भीषण रेल हादसे की खबर सामने आई है। मैड्रिड के दक्षिणी क्षेत्र में दो हाई-स्पीड…