कपल गोल्स: शिवरात्रि पर पति संग सेम टी-शर्ट में दिखीं प्रीति जिंटा

सोमवार को महाशिवरात्रि के मौके पर बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से लोगों को शुभकामनाएं दीं. इन्हीं स्टार्स में एक्ट्रेस प्रीति जिंटा का भी नाम शामिल हैं. प्रीति शिवरात्रि के मौके पर कपल गोल्स पूरे करते नजर आईं. उन्होंने अपने पति के साथ एक तस्वीर शेयर की जिसमें उनके पति जेने गुडइनफ भी उनके साथ खड़े नजर आ रहे हैं

फोटो में नजर आ रहा है कि जेने और प्रीति दोनों ने ही एक ही थीम वाली टीशर्ट पहनी हुई है. प्रीति ने पीले और जेने ने सफेद रंग की टीशर्ट पहनी हुई है और दोनों की ही टी-शर्ट्स पर भगवान शिव की तस्वीर बनी हुई है. तस्वीर के साथ लिखा गया है हर-हर महादेव. प्रीति के इस ट्वीट को खूब लाइक और शेयर किया जा रहा है. प्रीति पिछली बार फिल्म भईयाजी सुपरहिट में काम करती नजर आई थीं

प्रीति ने अपने ट्वीट में लिखा, “भगवान शिव की सुगंध सभी कुविचारों और नकारात्मकताओं को नष्ट करे और हमारे और हमारे परिवारों व आस पास के माहौल में प्यार, सकारात्मकता और उल्लास का भाव पैदा करे. आप सभी को महाशिवरात्रि की अनेक-अनेक बधाइयां

प्रीति की पिछली फिल्म भईयाजी सुपरहिट में भगवान शिव को समर्पित एक गाना था जिसका टाइटल ओम नमः शिवाय था. प्रीति जिंटा की ईश्वर में अपार आस्था है और वह गणेश विसर्जन के मौके पर कई बार सिद्धि विनायक मंदिर में नजर आती हैं. जहां तक प्रीति के पति जेने की बात है तो यह पहली बार नहीं है कि जब उन्होंने भारतीय त्यौहार मनाया है इससे पहले भी वह भारतीय त्योहारों को सेलिब्रेट करते रहे हैं

  • Related Posts

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…

    शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का निधन, जैत गांव में दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

    भोपाल एम्स में ली अंतिम सांस, साकेत नगर स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर ले जाया जाएगा पैतृक गांव भोपाल। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता…