बड़गाम में दुर्घटना के 31 दिन बाद भी नहीं मिला एमआई-17 का ब्लैक बॉक्स

कश्मीर के बड़गाम में क्रैश हुए वायुसेना के एमआई-17 हेलिकॉप्टर का ब्लैक बॉक्स और डाटा रिकॉर्डर 31 दिन बाद भी अधिकारियों के हाथ नहीं लगा है। वायुसेना ने हादसे के बाद कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए थे, लेकिन अब तक दुर्घटना की असल वजह के सुराग नहीं मिले हैं। 27 फरवरी को पेट्रोलिंग पर निकला हेलिकॉप्टर क्रैश होने से छह वायुसैनिकों और एक स्थानीय युवक की जान चली गई थी।

एयरफोर्स सूत्रों ने कहा कि हेलिकॉप्टर क्रैश होने के बाद से इसका ब्लैक बॉक्स लापता है और इसे ढूंढने की कोशिश की जा रही है। इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता है कि कोई स्थानीय नागरिक अन्य कलपुर्जों के साथ इसे भी लेकर चला गया हो।

किसी भी एयरक्राफ्ट के ब्लैक बॉक्स में हादसे से पहले के हालात की डिटेल रिकॉर्डिंग मौजूद रहती है। पिछले दिनों बेंगलुरु में मिराज 2000 के क्रैश होने की वजह का पता इसके ब्लैक बॉक्स से ही चला था।

26 फरवरी को बालाकोट में एयर स्ट्राइक के अगले दिन पाक के कुछ विमानों ने कश्मीर में घुसपैठ की थी। पाक विमानों ने हमारे सैन्य ठिकानों पर हमले की कोशिश की, लेकिन वे कामयाब नहीं हो पाए। इसके बाद भारत के मिग-21 विमानों ने उन्हें खदेड़ दिया था। इसी दौरान एमआई-17 हेलिकॉप्टर ने भी सुबह 10 बजे श्रीनगर से उड़ान भरी थी, लेकिन 10 मिनट के बाद हादसे का शिकार हो गया।

  • Related Posts

    Ashish Usha Agarwal को याद करने की कुछ अपनी वजहें हैं!

      लेखक—धर्मेंद्र त्रिवेदी,वरिष्ठ पत्रकार भोपाल की मेज पर रखा लौंग-इलायची का जार, नाम के साथ मां का नाम और ग्वालियर का अपनापन… Ashish Usha Agarwal को याद करने की कुछ…

    शादी के तीन महीने बाद दहेज के लिए पत्नी की हत्या, पति को उम्रकैद; पहला करवा चौथ भी नहीं मना पाई थी मधु

    फतेहपुर की फास्ट ट्रैक कोर्ट का फैसला, दोषी पति पर 12 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में दहेज हत्या के मामले में फास्ट ट्रैक…