पाकिस्तान में तेल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी

पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में सोमवार से नौ माह के उच्च स्तर छह रुपये प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी की गई।

वित्त मंत्रालय की अधिसूचना में कहा गया है कि कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और देश की मुद्रा में गिरावट के कारण दाम बढ़ाने पड़े हैं। तेल एवं गैस नियामक प्राधिकरण ने जो सिफारिश की थी उसकी तुलना में दाम लगभग आधे बढ़ाये गये हैं।

मंत्रालय के अनुसार पेट्रोल और डीजल के दाम छह रुपये प्रति लीटर बढक़र क्रमश: 98.89 और 117.43 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गए। मिट्टी तेल और हल्का डीजल तीन-तीन रुपये बढक़र क्रमश: 89.31 रुपये और 80.54 रुपये प्रति लीटर हो गए। पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल के दाम जुलाई 18 के बाद सर्वाधिक है।

  • Related Posts

    अमेरिका का खेल खत्म हो जाएगा, लोकतंत्र भी नहीं बचेगा’, एलन मस्क ने 2028 को लेकर क्यों दी चेतावनी?

    डेमोक्रेट्स के तीनों मोर्चों पर जीतने की स्थिति में राजनीतिक व्यवस्था बदलने का दावा अमेरिका में 3 नवंबर को होने वाले मध्यावधि चुनाव से पहले अरबपति कारोबारी और स्पेसएक्स के…

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…