चीन ने नई पीढ़ी के डेटा उपग्रह को कक्षा में किया स्‍थापित, 2008 में लांच हुआ था पहला डेटा उपग्रह

अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में चीन ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। चीन ने अपनी एक नई पीढ़ी के उपग्रह को कक्षा में सफलतापूर्णक प्रक्षेपण किया है। इस उपग्रह को लॉन्ग मार्च-3 सी रॉकेट की मदद से प्रक्षेपित किया गया। इस रॉकेट का विकास चाइना एयरोस्‍पेस साइंस ऐंड टेक्नॉलजी कॉर्पोरेशन ने किया है।

तायानिलियन-2-1 उपग्रह को दक्षिण पश्चिम चीन के सिचुआन प्रांत के झीचांग सैटेलाइट लांच सेंटर से रविवार रात को प्र‍क्षेपित किया गया। चीन के दूसरी पीढ़ी का यह डेटा रिले उपग्रह नेटवर्क मानवयुक्‍त अंतरिक्ष यान, उपग्रहों, वाहक रॉकेटों और गैर अंतरिक्ष यान के लिए ट्रांसमिशन सेवाएं प्रदान करेगा। समाचार एजेंसी सिन्‍हुआ के मुताबिक तायनिलियन-2-02 नेटवर्क के नियोजन, प्रबंधन और संचालन में पहले से अधिक उन्‍नत माना जा रहा है।

यह एक बहु-उद्देश्‍यीय नेटवर्क है। यह तेज डेटा ट्रांसफर सेवा क्षमता के साथ मध्‍यम और निम्‍न पृथ्‍वी की परिक्रमा करने वाले उपग्रहों के लिए महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाएगा। तियानिलियन-2-02 नेटवर्क को मिशन नियोजन, प्रणाली प्रबंधन और संचालन में पहले से अधिक उन्नत माना जा रहा है। बता दें कि चीन ने अप्रैल, 2008 में अपना पहला डेटा रिले उपग्रह तायानिलियन-1-01 लॉन्च किया।

  • Related Posts

    अमेरिका का खेल खत्म हो जाएगा, लोकतंत्र भी नहीं बचेगा’, एलन मस्क ने 2028 को लेकर क्यों दी चेतावनी?

    डेमोक्रेट्स के तीनों मोर्चों पर जीतने की स्थिति में राजनीतिक व्यवस्था बदलने का दावा अमेरिका में 3 नवंबर को होने वाले मध्यावधि चुनाव से पहले अरबपति कारोबारी और स्पेसएक्स के…

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…