वीकेंड में केवल 2.50 करोड़ रु. कमा पाई 20 करोड़ में बनी नोटबुक

बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस का इस बार सुस्त वीकेंड था क्योंकि दोनों हिंदी रिलीज नोटबुक और जंगली बॉक्सऑफिस पर डूब गईं। नोटबुक बड़ी फ्लॉप साबित हुई क्योंकि इसे ऑडियंस ने पूरी तरह नकार दिया। जंगली ने इसकी तुलना में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन यह भी ऑडियंस पर कोई प्रभाव छोड़ने में असफल रही।

ट्रेड एनालिस्ट नरेंद्र गुप्ता कहते हैं, ‘कोई भी फिल्म दर्शकों को पसंद नहीं आई। नोटबुक पूरी तरह धुल गई। इसका शुरूआती वीकेंड कलेक्शन 2.50 करोड़ रुपए का था। यह 20 करोड़ रुपए के बजट में बनाई गई थी और इसकी संभावनाएं कम है कि यह बजट को रिकवर कर पाएगी। फिल्म में कोई भी चेहरा नहीं था और सलमान खान के समर्थन के बावजूद यह फ्लॉप हो गई। ”

ट्रेड एनालिस्ट अमोद मेहरा ने कहा, “नोटबुक की कहानी दर्शकों को समझ नहीं आई और इसे अच्छी तरह से प्रमोट भी नहीं किया गया था।”

नरेंद्र गुप्ता कहते हैं,’जंगली ने 13 करोड़ रुपए का टोटल कलेक्शन किया। इसका प्रदर्शन नोटबुक से अच्छा है लेकिन यह फिल्म भी फ्लॉप रही। फिल्म न तो बच्चों को पसंद आई न ही युवाओं को। हॉलीवुड डायरेक्टर को लेने का कोई कारण नहीं था।’

मेहरा कहते हैं, “गर्मी की छुट्टियों के दौरान यह अच्छा प्रदर्शन कर सकती थी।” इस बीच केसरी ने कुल 125 करोड़ कमाए और यह हिट फिल्म बन गई।

  • Related Posts

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…

    शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का निधन, जैत गांव में दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

    भोपाल एम्स में ली अंतिम सांस, साकेत नगर स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर ले जाया जाएगा पैतृक गांव भोपाल। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता…