जुर्म की इंतहां: नाबालिग को 1000 लोगों ने बनाया था हवस का शिकार

पूरी दुनिया से यौन शोषण की कई दिल दहलाने वाली घटनाएं सामने आती हैं. जिनमें कुछ तो ऐसी होती हैं कि इंसानियत भी शर्मसार हो जाए. ऐसा ही एक मामला दो साल पहले संयुक्त राज्य अमेरिका में सामने आया था. जहां पेंसिलवेनिया के फिलाडेल्फिया में एक नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर उसके साथ एक हजार से अधिक लोगों ने शारीरिक संबंध बनाए थे. इस सनसनीखेज मामले के सुर्खियों में आने पर लोग सन्न रह गए थे.

पीड़िता उस वक्त महज 14 साल की थी. उसने अपनी जिंदगी के 2 साल नरक में गुजारे. जब वो किसी तरह से छूट कर उन दरिंदों के जाल से निकली तो तब जाकर हैवानियतभरी पीड़िता की दास्तान सामने आई. उसे मुक्त कराने में पुलिस और उसके परिवार ने मदद की. पुलिस ने मामला दर्ज किया. और ये मामला फिलाडेल्फिया की एक अदालत में जा पहुंचा.

एक अमेरिकी एजेंसी के मुताबिक उस वक्त 14 वर्षीय नाबालिग लड़की का अपने माता-पिता से किसी बात लेकर विवाद हुआ था. लड़की को इतना गुस्सा आया कि वो अपना घर छोड़कर भाग निकली. इस दौरान वह मानव तस्करी के एक रैकेट के चंगुल में फंस गई. उसे तस्करों ने एक होटल में बंधक बना लिया. और फिर शुरू हुआ उस लड़की के यौन शोषण का खत्म न होने वाला सिलसिला. उस होटल में घंटे के हिसाब से ग्राहक आते थे और नाबालिग लड़की के साथ जबरन संबंध बनाकर चले जाते.

हैरानी की बात ये थी कि इस धंधे से जुड़े लोग सोशल मीडिया और विज्ञापन के जरिए ग्राहकों से संपर्क करते थे. होटल का मालिक भी इस रैकेट से जुड़ा हुआ था. जब वो लड़की इन दरिंदों के चंगुल से आजाद होकर पुलिस तक पहुंची तो उसकी कहानी सुनकर पुलिस वाले भी हैरान रह गए. लड़की ने अपने बयान में दावा किया कि दो साल के दौरान करीब 1000 से ज्यादा लोगों ने उसके साथ शारीरिक संबध बनाए.

पीड़िता के वकील नदीम बेज़ार ने कोर्ट में जानकारी देते हुए बताया कि होटल मालिक और वहां का स्टाफ मानव तस्करों को किराए पर कमरा देकर लड़की का शोषण करता था. ग्राहकों को कमरे किराए पर देने का झूठ बोलकर उनके कमरे में नाबालिग लड़कियों को शारीरिक संबंध बनाने के लिए भेजा जाता था. बताया जाता है कि कई लड़कियां इस रैकेट का शिकार बन चुकी हैं.

  • Related Posts

    अमेरिका का खेल खत्म हो जाएगा, लोकतंत्र भी नहीं बचेगा’, एलन मस्क ने 2028 को लेकर क्यों दी चेतावनी?

    डेमोक्रेट्स के तीनों मोर्चों पर जीतने की स्थिति में राजनीतिक व्यवस्था बदलने का दावा अमेरिका में 3 नवंबर को होने वाले मध्यावधि चुनाव से पहले अरबपति कारोबारी और स्पेसएक्स के…

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…