अफगानिस्तान के इस खिलाड़ी ने आईपीएल में बनाया यह अनोखा रिकॉर्ड

आईपीएल के 12वें सीजन में गुरुवार को दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच खेला गया। इस मैच में हैदराबाद ने पांच विकेट से जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही हैदराबाद पॉइंट टेबल में पहले नंबर पर पहुंच गई। हैदराबाद ने चार मैचों में तीन जीत के साथ छह अंकों के साथ पहले नंबर पर है। इस मैच में हैदराबाद की तरफ से कई खिलाडियों ने शानदार प्रदर्शन किया। लेकिन हैदराबाद की तरफ से इस मैच में अफगान खिलाडी मोहम्मद नबी ने आलराउंडर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के कारण उन्हें मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला। वहीं इस मैच में इस खिलाडी ने एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

नबी ने इस मैच में 4 ओवर में 21 रन देकर दो विकेट लिए। नबी ने दिल्ली कैपिटल्स के शिखर धवन और ऋषंभ पंत को आउट किया। इसके साथ ही नबी ने इस मैच में दो कैच भी लिए। इसके अलावा बल्लेबाजी में मोहम्मद नबी ने 9 गेंदों में नाबाद 17 रनों की तूफानी पारी खेली। इस पारी में नबी ने दो चौके और एक छक्का भी लगाया।

मोहम्मद नबी ने इस मैच में एक रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया। वो आईपीएल इतिहास में 100 प्रतिशत जीत अपने नाम दर्ज करने वाले खिलाड़ी बन गए है। दरअसल, नबी ने आईपीएल 2017 से 2019 के बीच हैदराबाद की तरफ से अबतक 7 मैच खेले हैं। हालांकि इससे पहले यह रिकॉर्ड चेन्नई सुपरकिंग्स के पलानी अमरना​थ के नाम था। उन्होंने आईपीएल के पहले सीजन (2008) में 6 मैच-6 जीत का रिकॉर्ड बनाया था। अब नबी ने वो रिकॉर्ड तोड़ डाला है।

  • Related Posts

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…

    शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का निधन, जैत गांव में दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

    भोपाल एम्स में ली अंतिम सांस, साकेत नगर स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर ले जाया जाएगा पैतृक गांव भोपाल। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता…