SBI डेबिट कार्ड के इन फायदों को जानते हैं आप

भारतीय स्टेट बैंक के देश में 43 हजार से अधिक एटीएम हैं, जो कि देश में सभी बैंकों में सबसे बड़ा नेटवर्क है। एसबीआई अपने ग्राहकों को होम लोन, कार लोन, एफडी, सेविंग बैंक अकाउंट, करंट अकाउंट और आवर्ती जमा अकाउंट जैसी कई तरह की बैंकिंग सर्विस ऑफर करता है। एसबीआई की वेबसाइट sbi.co.in के अनुसार, एसबीआई के एटीएम कम डेबिट कार्ड को इसके ग्रुप के किसी भी एटीएम में इस्तेमाल किया जा सकता है। एसबीआई ग्रुप में स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर, स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद, स्टेट बैंक ऑफ मैसूर, स्टेट बैंक ऑफ पटियाला और स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर के एटीएम शामिल हैं।

यहां हम आपको एसबीआई एटीएम से जुड़ी सभी तरह की जानकारियां दे रहे हैं-
कैश विड्रॉल: एसबीआई की वेबसाइट के अनुसार, भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक क्लासिक डेबिट कार्ड की मदद से एटीएम से 1 दिन में 40 हजार रुपये तक कैश निकाल सकते हैं। वहीं हायर वेल्यू कार्ड से कैश निकालने की सीमा अधिकतम 1 लाख रुपये प्रति दिन है।

फ्री एटीएम लेनदेन: एसबीआई ग्राहक अन्य बैंकों के एटीएम से 1 लाख रुपये से अधिक का लेनदेन कर सकते हैं। आरबीआई की गाइडलाइन्स के अनुसार, सेविंग अकाउंट वाले ग्राहक एक महीने में 5 फ्री लेनदेन कर सकते हैं। 5 फ्री लेनदेन पूरे होने के बाद एसबीआई ग्राहकों से 17 रुपये प्रति कैश लेनदेन और 6 रुपये प्रति नॉन कैश लेनदेन के लिए चार्ज किया जाएगा।

फास्ट कैश फीचर: एसबीआई ग्राहक एटीएम में फास्ट कैश फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस कैटेगरी में पहले से तय अमाउंट जैसे 1,000 रुपये, 2,000 रुपये, 5,000 रुपये और 10,000 रुपये का ऑप्शन मिलेगा।

बैलेंस इंक्वायरी: एसबीआई ग्राहकों को अगर लगता है कि उनके अकाउंट में कैश आया है या कहीं से कैश भेजा गया है और उनके पास एसएमएस के जरिए उसकी जानकारी नहीं मिली है तो एसबीआई एटीएम में जाकर वर्तमान में मौजूद कैश की जानकारी ली जा सकती है।

चेक बुक रिक्वेस्ट: एसबीआई के ग्राहक बिना बैंक ब्रांच में जाए सीधे एटीएम से नई चेक बुक ऑर्डर कर सकते हैं।

  • Related Posts

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…

    शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का निधन, जैत गांव में दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

    भोपाल एम्स में ली अंतिम सांस, साकेत नगर स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर ले जाया जाएगा पैतृक गांव भोपाल। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता…