ट्विंकल खन्ना ने TWEET कर उड़ाया अरविंद केजरीवाल का मजाक, वायरल हुई तस्वीर

नई दिल्ली: सुपरस्टार राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की बेटी और बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार की पत्नी एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना सिल्वर स्क्रीन से दूर होने के बाद भी सुर्खियों में बनी रहती हैं. उनका जिंदगी जीने का अंदाज ही कुछ ऐसा है जो लोगों को उनकी हर बात जानने के लिए उकसाता है. ट्विंकल अपनी अदाकारी, खूबसूरती और इंटेलीजेंसी के साथ अपनी हाजिर जवाबी के लिए भी चर्चा में रहती हैं. ट्विंकल सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विंटर पर काफी एक्टिव रहती हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर
शुक्रवार को ट्विंकल द्वारा किया गया एक ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दरअसल, ट्विंकल ने अपने इस ट्वीट के जरिए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का मजाक उड़ाया है. उन्होंने एक तस्वीर शेयर की, जिसमें एक बच्चे ने अपने सिर पर अंडरवियर पहना हुआ है. इस फोटो के शेयर करते हुए ट्विंकल ने लिखा, ‘जब आप अरविंद केजरीवाल के सपोर्टर हैं, लेकिन आपके पास मंकी कैप नहीं है. मैं कसम खाती हूं मैंने इसे ऐसा करने के लिए नहीं कहा.’

ट्विंकल के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल होने लगी है. बता दें कि ट्विंकल खन्ना की फैंस फॉलोइंग सोशल मीडिया पर जबरदस्त है. हाल ही में #MeToo अभियान में तनुश्री दत्ता के पक्ष में बोलने वालों में सबसे आगे रहने पर ट्विंकल ने तारीफें बटोरी थीं, तो वहीं अपनी तीन किताबों से वह एक एक्टेस के साथ अब राइटर के तौर पर भी पहचानी जाती हैं.

  • Related Posts

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…

    बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान: ‘हिंदुओं को मुसलमानों और ईसाइयों से नहीं, हिंदुओं से ही ज्यादा खतरा’

    मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर की पूजा-अर्चना दतिया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार सुबह करीब 11 बजे दतिया स्थित विश्वविख्यात मां पीतांबरा पीठ पहुंचे। यहां उन्होंने मां…