लोकसभा चुनाव 2019 के छठवें चरण में पड़े 63.84 फीसदी वोट, अब तक का सबसे कम मतदान

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) के छठवें चरण में एक केन्द्र शासित प्रदेश और छह राज्यों की 59 सीटों पर रविवार को 63.48 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ. 2014 के चुनाव में 63.37 प्रतिशत मतदान हुआ था. चुनाव आयोग ने रविवार को यह जानकारी दी. चुनाव आयोग के मतदान प्रतिशत से जुड़े एंड्रॉयड ऐप के अनुसार रात नौ बजे 63.48 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. चुनाव आयोग ने कहा कि ये अंतिम आंकड़े नहीं हैं.

इससे पहले के पांच चरणों की बात करें तो पहले चरण में सबसे ज्यादा 69.50 प्रतिशत मतदान हुआ था. दूसरे चरण में 69.44 प्रतिशत, तीसरे चरण में 68.40 प्रतिशत, चौथे चरण में 65.51 प्रतिशत जबकि पांचवें चरण में करीब 65 प्रतिशत मतदान हुआ.

पश्चिम बंगाल में पिछले चुनाव के मुकाबले इस चरण के मतदान प्रतिशत में कमी आई है. पिछले चुनाव में यहां 84.95 प्रतिशत मतदान हुआ था जबकि इस बार 80.35 प्रतिशत मतदान हुआ है. हरियाणा में 67.35 प्रतिशत मतदान हुआ है जबकि झारखंड में 65.17 प्रतिशत मतदान हुआ. बिहार में रविवार को छठे चरण में आठ सीटों पर मतदान हुआ. इसके अलावा हरियाणा की सभी 10, दिल्ली की सभी सात, झारखंड की चार, मध्य प्रदेश की आठ, उत्तर प्रदेश की 14 और पश्चिम बंगाल की आठ सीटों पर मतदान हुआ. चुनाव आयोग ने कहा कि अंतिम मतदान प्रतिशत में वृद्धि हो सकती हैं क्योंकि कई जगहों पर अब भी मतदान हो रहा है.

  • Related Posts

    इंदौर अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0: MP में 2047 तक 20 लाख रोजगार का लक्ष्य, 15 नई टाउनशिप बसाने की तैयारी

    By: Ravindra Singh इंदौर। मध्य प्रदेश में शहरी विकास को नई दिशा देने और निवेश के जरिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्ष 2047…

    केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, महंगाई भत्ता 3% बढ़कर 63% हुआ

    पेंशनर्स की महंगाई राहत में भी बढ़ोतरी, 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी नई दरें केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिवाली का तोहफा देते हुए महंगाई भत्ते…