लाहौर के सूफी दरगाह पर हुए आत्मघाती हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हुई

पाकिस्तान की सबसे पुरानी और प्रसिद्ध सूफी दरगाह को निशाना बनाकर किए गए आत्मघाती हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है.

हमले के समय दरगाह के पास एक दुकान पर काम कर रहा ताहिर असलम (18) गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसे मायो अस्पताल ले जाया गया था जहां उसकी मौत हो गई. इसके साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हो गई.

इस हमले में छह पुलिसकर्मियों और सात आम नागरिकों की मौत हुई है.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने ‘डॉन’ समाचार पत्र को गोपनीयता की शर्त पर बताया कि सुरक्षा बलों ने हमले संबंधी जांच में अभी कोई खास प्रगति नहीं की.

उन्होंने बताया कि हालांकि उन्होंने लाहौर से कुछ संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है लेकिन कोई पुख्ता सबूत नहीं मिला है.

रमजान के महीने के दूसरे दिन दाता दरबार के बाहर एक आत्मघाती हमलावर ने स्वयं को उड़ा लिया था.

  • Related Posts

    स्पेन में भीषण रेल हादसा, दो हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर में 46 लोगों की मौत की खबर

    मैड्रिड के दक्षिणी क्षेत्र में हुआ दर्दनाक हादसा यूरोपीय देश स्पेन में बुधवार को एक भीषण रेल हादसे की खबर सामने आई है। मैड्रिड के दक्षिणी क्षेत्र में दो हाई-स्पीड…

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…