विक्की कौशल ने कर ली बर्थडे प्लानिंग, यहां दोस्तों के साथ करेंगे हार्ड पार्टी

साल 2018 और 2019 की शुरुआत विक्की कौशल के लिए खुशियों से भरा था. इस साल उनकी हिट हुई फिल्म के चलते वो सफलता को हासिल करते जा रहे हैं. बॉक्स ऑफिस पर उन्होंने ‘राजी, संजू, मनमर्जियां और उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक जैसी बैक टू बैक चार हिट फिल्में दी है. पर्सनली और प्रोफेशनली साल की शुरुआत उनके लिए अच्छी रही है. इसेक अलावा आपको बता दें, इन दिनों वो अपने जन्मदिन को लेकर सुर्ख़ियों में बने हुए हैं.

बता दें, विक्की कौशल 16 मई को विक्की 30 साल के हो जाएंगे. 30वें जन्मदिन को स्पेशल तरीके से मनाना चाहते है. इसके बारे में ही जानकारी सामने आ रही हैं. एक रिपोर्ट की मानें तो बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए विक्की दो हफ्ते के लिए न्यू यॉर्क रवाना होंगे. वहां उन्होंने एक विला किराए पर लिया है. कॉलेज दोस्तों के साथ विक्की जन्मदिन की रात जश्न मनाएंगे, जहां पहुंचने में शहर से दो घंटे का समय लगता है. यानि अपने दोस्तों के साथ विक्की पार्टी हार्ड करने वाले हैं.

विक्की पिछले महीने ट्रिप प्लान कर रहे थे लेकिन कुछ प्रोफेशनल कमिटमेंट्स की वजह से उन्हें ट्रिप कैंसिल करना पड़ा. पिछले हफ्ते विक्की यूएस के लिए रवाना हो गए. विला में वह दोस्तों के साथ टाइम स्पेंड करेंगे, जो बोस्टन और न्यू जर्सी से आएंगे. ये तो कह सकते हैं कि उनका बर्थडे धमाल भरा होने वाला है.

  • Related Posts

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…

    बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान: ‘हिंदुओं को मुसलमानों और ईसाइयों से नहीं, हिंदुओं से ही ज्यादा खतरा’

    मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर की पूजा-अर्चना दतिया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार सुबह करीब 11 बजे दतिया स्थित विश्वविख्यात मां पीतांबरा पीठ पहुंचे। यहां उन्होंने मां…