दुनिया के साथ आर्थिक समृद्धि की भागीदारी को तैयार है भारत : उच्चायुक्त जावेद अशरफ

सिंगापुर: सिंगापुर में भारतीय उच्चायुक्त जावेद अशरफ ने कहा है कि भारत दुनिया के साथ अपनी आर्थिक समृद्धि और कारोबारी अवसरों को साझा करने को तैयार है. अशरफ ने बुधवार को वर्ल्ड अपॉरच्युनिटीज फोरम में राजनयिकों तथा व्यापार जगत से जुड़े 300 प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत वैश्विक स्तर पर स्थिर और समृद्ध भविष्य चाहता है. उन्होंने कहा कि भारत ने बुनियादी ढांचा, शिक्षा और कौशल विकास क्षेत्र में जो प्रगति की है वह दुनिया में सर्वश्रेष्ठ है.

अशरफ ने कहा, ‘‘हम दुनिया के साथ अपने अवसरों, समृद्धि को साझा करना चाहते हैं. हम साथ मिलकर दुनिया को बेहतर, शांतिपूर्ण और अधिक स्थिरता वाला और समृद्ध बनाना चाहते हैं.’’

  • Related Posts

    स्पेन में भीषण रेल हादसा, दो हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर में 46 लोगों की मौत की खबर

    मैड्रिड के दक्षिणी क्षेत्र में हुआ दर्दनाक हादसा यूरोपीय देश स्पेन में बुधवार को एक भीषण रेल हादसे की खबर सामने आई है। मैड्रिड के दक्षिणी क्षेत्र में दो हाई-स्पीड…

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…