Amul के बाद अब मदर डेयरी ने भी महंगा किया दूध, आज से ये होंगे नए दाम

नई दिल्‍ली । राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र में दूध की आपूर्ति करने वाली अग्रणी कंपनी मदर डेयरी (Mother Dairy) ने अपने ग्राहकों को झटका दिया है। मदर डेयरी ने शुक्रवार को दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है जो आज से प्रभावी हो गई है। कंपनी ने कहा है कि किसानों से दूध खरीदने की लागत में बढ़ोतरी की वजह से यह निर्णय लिया गया है।

मदर डेयरी ने सिर्फ पॉली पैक में मिलने वाले दूध की कमीतों में ही 2 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है। कंपनी का कहना है कि वेंडिंग मशीन से मिलने वाले दूध (टोकन मिल्‍क) की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं की गई है।

आपको बता दें कि इससे पहले अमूल ने भी दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया था। मदर डेयरी ने कहा है कि कंपनी ने 25 मई 2019 से दिल्‍ली-एनसीआर में पॉली पैक वाले दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का निर्णय किया है। एक लीटर के पॉली पैक वाले दूध की कीमत में एक रुपये और 500 मिली के पॉली पैक पर दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।

इसका मतलब है कि अगर शनिवार से आप 500 मिली के दो पैक खरीदेंगे तो आपको दो रुपये अधिक देने पड़ेंगे जबकि एक लीटर दूध का पॉली पैक आपके लिए सिर्फ एक रुपये महंगा पड़ेगा।

  • Related Posts

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…

    शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का निधन, जैत गांव में दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

    भोपाल एम्स में ली अंतिम सांस, साकेत नगर स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर ले जाया जाएगा पैतृक गांव भोपाल। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता…