इसलिए अपनी हॉट फोटोज शेयर करती हैं एक्ट्रेस नीना गुप्ता, बोलीं- ‘लोग करते हैं…’

नई दिल्ली: बॉलीवुड सीनियर की एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने फिल्म ‘बधाई हो’ से धमाकेदार वापसी की है. फिल्म के बाद से नीना सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं. इतना ही नहीं नीना की फोटोज और वीडियोज को उनके फैंस भी खूब पसंद करते हैं. नीना ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि वो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इती हॉट और ग्लैमरस फोटो क्यों शेयर करती हैं. बता दें कि साल 2017 में नीना गुप्ता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया जिसने इंडस्ट्री में खलबली मचा दी थी. इस पोस्ट के बाद नीना की झोली में कई बड़े प्रोजेक्ट्स की फिल्में आ गिरी हैं.

नीना गुप्ता ने हाल में बताया कि सोशल मीडिया अकाउंट पर वो अपनी हॉट फोटोज इसलिए डालती हैं क्योंकि उन फोटोज पर फैंस खूब कमेंट करते हैं. नीना का इंस्टाग्राम अकाउंट के ग्लैमरस फोटोज से भरा हुआ है.

बता दें कि फिल्मों में वापसी के बाद नीना ने कहा था कि जब मैं दिल्ली से मुंबई में एक एक्ट्रेस बनने आई तो यहां सिर्फ फिल्में थीं और टीवी नहीं था. फिल्मों में काम करना सभी कलाकारों की चाहत होती है. जब फिल्मों में मुझे भूमिकाएं नहीं मिलीं तो मैंने टीवी में काम किया और यहां मुझे हर तरह की भूमिकाएं निभाने का अवसर मिला. टीवी ने मुझे दौलत, शोहरत व नाम दिया. बता दें कि नीना फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ के अलावा कंगना रनौत की ‘पंगा’ और अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में भी नजर आएंगी.

  • Related Posts

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…

    बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान: ‘हिंदुओं को मुसलमानों और ईसाइयों से नहीं, हिंदुओं से ही ज्यादा खतरा’

    मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर की पूजा-अर्चना दतिया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार सुबह करीब 11 बजे दतिया स्थित विश्वविख्यात मां पीतांबरा पीठ पहुंचे। यहां उन्होंने मां…