Petrol-Diesel के दामों में हुआ इजाफा, जानें आपके शहरों में क्या है भाव

नई दिल्ली । आज सोमवार 1 मई को देश में पेट्रोल के दामों में इजाफा हुआ है। आज देश की राजधानी समेत सभी महानगरों में पेट्रोल 4-7 पैसे तक वहीं डीजल 5-8 पैसे तक महंगा हुआ है। अगर आप पेट्रोल-डीजल भरवाने जा रहे हैं तो पहले यहां जानें कि आपके शहर में पेट्रोल किस भाव बिक रहा है और डीजल किस भाव बिक रहा है।

इंडियन आयल की वेबसाइट के अनुसार, देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 7 पैसे महंगा होकर 70.44 रुपये प्रति लीटर, वहीं डीजल 8 पैसे महंगा होकर 64.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, रविवार के मुकाबले पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ है। कोलकाता की बात की जाए तो यहां पेट्रोल 4 पैसे महंगा होकर 72.67 रुपये प्रति लीटर, वहीं डीजल 5 पैसे महंगा होकर 66.16 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, रविवार की तुलना में पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ है।

इसी प्रकार मुंबई में पेट्रोल 5 पैसे महंगा होकर 76.11 रुपये प्रति लीटर, वहीं डीजल 6 पैसे महंगा होकर 67.36 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, रविवार के मुकाबले पेट्रोल-डीजल के दामों में बदलाव हुआ है। चेन्नई में पेट्रोल 5 पैसे महंगा होकर 73.15 रुपये प्रति लीटर, वहीं डीजल 6 पैसे महंगा होकर 67.96 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, रविवार के मुकाबले पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ है।

दिल्ली से सटे नोएडा और गुरुग्राम में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ है। नोएडा में पेट्रोल महंगा होकर 70.32 रुपये प्रति लीटर, वहीं डीजल भी मंहगा होकर 63.67 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। गुरुग्राम में पेट्रोल महंगा होकर 70.84 रुपये प्रति लीटर, वहीं डीजल भी महंगा होकर 63.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

  • Related Posts

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…

    बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान: ‘हिंदुओं को मुसलमानों और ईसाइयों से नहीं, हिंदुओं से ही ज्यादा खतरा’

    मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर की पूजा-अर्चना दतिया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार सुबह करीब 11 बजे दतिया स्थित विश्वविख्यात मां पीतांबरा पीठ पहुंचे। यहां उन्होंने मां…