PM मोदी की अध्यक्षता में BJP संसदीय दल की बैठक शुरू, आडवाणी-जोशी शामिल नहीं

नई दिल्ली: संसद के मौजूदा सत्र के दौरान बीजेपी संसदीय दल की पहली बैठक मंगलवार (2 जुलाई) को हो रही है. बैठक संसद के लाइब्रेरी बिल्डिंग के जी.एम.सी बालयोगी सभागृह में चल रही है. इस बैठक में पीएम मोदी दोनों सदनों के करीब 380 बीजेपी सांसदों के लिए एजेंडा तय कर सकते हैं.

बैठक शुरू होने से पहले बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और जेपी नड्डा समेत कई बड़े नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जोरदार स्वागत किया.

इस बैठक में लोकसभा और राज्यसभा के सभी सांसद मौजूद हैं. इस बैठक में जी-20 देशों की सफल यात्रा के लिए प्रस्ताव भी पास हो सकता है. आपको बता दें कि इससे पहले 25 जून को प्रस्तावित थी. लेकिन राजस्थान बीजेपी प्रमुख और राज्य सभा सदस्य मदन लाल सैनी के निधन के बाद इसे स्थगित कर दिया गया था. बीजेपी ने लोकसभा चुनाव में 303 सीटों पर जीत हासिल की थी.

ऐसा पहली बार होगा जब इस बैठक में बीजेपी के दिग्गज नेता लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और सुषमा स्वराज मौजूद नहीं होंगे. दरअसल, पार्टी ने हालिया लोकसभा चुनाव में उन्हें इस आधार पर टिकट नहीं दिया था कि वह पार्टी द्वारा निर्धारित 75 साल की आयु सीमा को पार कर गए हैं.

  • Related Posts

    इंदौर अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0: MP में 2047 तक 20 लाख रोजगार का लक्ष्य, 15 नई टाउनशिप बसाने की तैयारी

    By: Ravindra Singh इंदौर। मध्य प्रदेश में शहरी विकास को नई दिशा देने और निवेश के जरिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्ष 2047…

    केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, महंगाई भत्ता 3% बढ़कर 63% हुआ

    पेंशनर्स की महंगाई राहत में भी बढ़ोतरी, 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी नई दरें केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिवाली का तोहफा देते हुए महंगाई भत्ते…