कोलकाता में ममता की ‘शहीदी रैली’ के जवाब में भाजपा भी करेगी बड़ा आयोजन

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी हर साल की तरह इस बार भी 21 जुलाई को कोलकाता में शहीद रैली को संबोधित करेंगी। लेकिन इस साल पहली बार भाजपा ने उनकी रैली के जवाब में एक शहीद रैली आयोजित करने का फैसला किया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता मुकुल राय ने बताया कि प्रदेश भाजपा सियासी हिंसा में सत्तारूढ़ राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं के हाथों मारे गए पार्टी के लोगों की याद में इस रैली का आयोजन करेगी।

वर्ष 1993 में 21 जुलाई को युवा कांग्रेस की तत्कालीन नेता ममता बनर्जी की अपील पर राइटर्स बिल्डिंग अभियान के दौरान पुलिस की गोली से 13 लोग मारे गए थे। उनकी याद में ममता बनर्जी हर साल इसी दिन शहीद रैली का आयोजन करती रही हैं। कांग्रेस से अलग होकर नई पार्टी बनाने के बावजूद इस रैली का सिलसिला जारी है। इस बार भाजपा ने उनकी इस रैली के जवाब में अपनी अलग शहीद रैली आयोजित करने का फैसला किया है।

भाजपा नेता मुकुल राय ने कहा कि बीते कुछ वर्षों से बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के हाथों भाजपाइयों की हत्या का सिलसिला जारी है। इसमें कई लोग मारे जा चुके हैं। उनकी याद में पार्टी रैली आयोजित करेगी। उसमें भाजपा अध्यक्ष व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शिरकत कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल उक्त रैली की जगह या तारीख तय नहीं हुई है।

  • Related Posts

    इंदौर अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0: MP में 2047 तक 20 लाख रोजगार का लक्ष्य, 15 नई टाउनशिप बसाने की तैयारी

    By: Ravindra Singh इंदौर। मध्य प्रदेश में शहरी विकास को नई दिशा देने और निवेश के जरिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्ष 2047…

    केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, महंगाई भत्ता 3% बढ़कर 63% हुआ

    पेंशनर्स की महंगाई राहत में भी बढ़ोतरी, 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी नई दरें केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिवाली का तोहफा देते हुए महंगाई भत्ते…