कांग्रेस के लोकसभा सांसदों के साथ सोनिया गांधी की बैठक शुरू, पहली बार कर रही हैं मुलाकात

नई दिल्ली । यूपीए अध्यक्ष और कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की पार्टी सांसदों के साथ बैठक शुरू हो गई है।सोनिया गांधी लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार कांग्रेस के 52 लोकसभा सांसदों के साथ संसद भवन में मुलाकात कर रही हैं।

इससे पहले सोमवार शाम को सोनिया गांधी ने पार्टी के नव निर्वाचित सांसदों को संबोधित किया था। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी और के सुरेश ने भी सांसदों से बात की। दरअसल ये मुलाकात कांग्रेस पार्टी के उन्मुखीकरण कार्यक्रम का एक हिस्सा थी।

कांग्रेस नेता के सुरेश ने बताया कि नए सांसदों को संसदीय कार्यवाही के बारे में ज्यादा कुछ नहीं पता। इस कार्यक्रम के तहत उन सभी सांसदों को ट्रेनिंग दी गई। बता दें कि नई लोकसभा में कांग्रेस पार्टी के 52 सांसद हैं, जिनमें से 31 पहली बार चुनकर लोकसभा पहुंचे हैं।

  • Related Posts

    MP में मंत्रियों के प्रभार वाले जिलों में होगा बदलाव, दिसंबर में नई व्यवस्था; कैबिनेट विस्तार का इंतजार

    By: Ravindra Singh भोपाल। मध्य प्रदेश की राजनीति में आने वाले दिनों में प्रशासनिक और संगठनात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार मंत्रियों को…

    मुरैना में बिजली का तार डालने को लेकर विवाद, पिता-पुत्र पर लाठियों से हमला; 4 आरोपियों पर केस दर्ज

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में बिजली का तार डालने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले…