कर्नाटक विधानसभा की कार्यवाही शुरू, BJP के सभी सदस्‍य सदन पहुंचे

बेंगलुरू: कर्नाटक विधानसभा में मंगलवार शाम छह बजे संभावित शक्ति परीक्षण के बीच सदन की कार्यवाही शुरू हो गई है. स्‍पीकर समेत बीजेपी के सभी विधायक सदन में पहुंच गए हैं. हालांकि सत्‍तारूढ़ कांग्रेस और जेडीएस के विधायक अभी नहीं पहुंचे हैं. इस पर तंज कसते हुए बीजेपी नेता जगदीश शेट्टार ने कहा कि इससे पता चलता है कि सत्‍तारूढ़ गठबंधन इसको किस तरह से लेता है. सत्‍तापक्ष ने हम लोगों से कहा था कि विश्‍वास मत का कार्य आज पूरा होगा लेकिन वे अभी तक दिखाई नहीं दे रहे हैं. मुख्‍यमंत्री एचडी कुमारस्‍वामी यहां पर बहस में हिस्‍सा नहीं ले रहे बल्कि इसकी जगह अपने चैंबर में बैठकर फाइलें निपटा रहे हैं. इन लोगों की बहुमत साबित करने की मानसिकता नहीं है. बस वे इसको अधिकाधिक खींचना चाहते हैं. लोग इन सबसे ऊब चुके हैं. हम उन बागी विधायकों की प्रतीक्षा नहीं कर सकते जो मुंबई में बैठे हैं.

  • Related Posts

    इंदौर अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0: MP में 2047 तक 20 लाख रोजगार का लक्ष्य, 15 नई टाउनशिप बसाने की तैयारी

    By: Ravindra Singh इंदौर। मध्य प्रदेश में शहरी विकास को नई दिशा देने और निवेश के जरिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्ष 2047…

    केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, महंगाई भत्ता 3% बढ़कर 63% हुआ

    पेंशनर्स की महंगाई राहत में भी बढ़ोतरी, 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी नई दरें केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिवाली का तोहफा देते हुए महंगाई भत्ते…