Parliament Session: आज भी हंगामे के आसार, राज्‍यसभा में पेश होगा तीन तलाक विधेयक

नई दिल्‍ली । Parliament Budget Session Updates: संसद का बजट सत्र जारी है। संसद में शुक्रवार को वृक्षारोपण का दिव्य संदेश देते हुए संसद परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत कई मंत्रियों और सांसदों ने वृक्षारोपण किया|

राज्‍यसभा में शुक्रवार को तीन तलाक विधेयक पेश किया जाएगा। हंगामे के बीच कल लोकसभा में तीन तलाक बिल पारित कर दिया गया। इस सत्र में कई अहम विधेयकों को पारित किया जाना है। इसके लिए 17वीं लोकसभा के पहले सत्र की अवधि 7 अगस्‍त तक बढ़ा दी गई है। विभिन्‍न मुद्दों पर विपक्षी पार्टियों की ओर से स्‍थगन प्रस्‍ताव पेश किया जा रहा है। शुक्रवार को टीएमसी और सपा सांसदों की ओर से राज्‍यसभा में जीरो आवर नोटिस दिया गया है।

TMC सांसद डोला सेन ने भारतीय आयुध कारखानों के निजीकरण के निर्णय की समीक्षा की मांग करते हुए राज्‍यसभा में जीरो आवर नोटिस दिया है। सपा सांसद जया बच्‍चन ने भारत के मनोरंजन जगत के शोषण को लेकर और एक अन्‍य सपा सांसद रवि प्रकाश वर्मा ने भी मॉब हिंसा को रोकने के लिए विधेयक की आवश्‍यकता पर नोटिस दिया है। लोकसभा में तीन तलाक विधेयक पारित होने के उपरांत प्रहलाद जोशी ने सत्र बढ़ाने की जानकारी सदन को दी। 17वीं लोकसभा का मौजूदा बजट सत्र पूर्व के कार्यक्रम के अनुसार 26 जुलाई तक चलने वाला था।

संसद के दोनों सदनों में प्रश्‍न काल के तुरंत बाद का समय शून्‍य काल का होता है। इस दौरान दस दिन पहले एडवांस नोटिस दिए बगैर सांसद महत्‍वपूर्ण मुद्दों को उठा सकते हैं।

  • Related Posts

    इंदौर अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0: MP में 2047 तक 20 लाख रोजगार का लक्ष्य, 15 नई टाउनशिप बसाने की तैयारी

    By: Ravindra Singh इंदौर। मध्य प्रदेश में शहरी विकास को नई दिशा देने और निवेश के जरिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्ष 2047…

    केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, महंगाई भत्ता 3% बढ़कर 63% हुआ

    पेंशनर्स की महंगाई राहत में भी बढ़ोतरी, 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी नई दरें केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिवाली का तोहफा देते हुए महंगाई भत्ते…