Share Market: बाजार में जबरदस्त गिरावट, सेंसेक्स 600 अंक लुढ़का, निफ्टी भी 150 अंक नीचे

नई दिल्ली । आज सोमवार को शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ खुला है। शुरुआती कारोबार में भी बाजार में 500 से अधिक अंकों की गिरावट देखने को मिली। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 276.05 अंकों की जबरदस्त गिरावट के साथ 36,842.17 पर खुला। खबर लिखने तक यह न्यूनतम 36,593.32 अंकों तक गया। उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी आज 101.55 अंकों की भारी गिरावट के साथ 10,895.80 पर खुला। खबर लिखे जाने तक यह न्यूनतम 10,836.50 अंकों तक गया।

आज 9 बजकर 30 मिनट पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 513.17 अंकों की भारी गिरावट के साथ 36,605.05 पर कारोबार कर रहा था। उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 9 बजकर 32 मिनट पर 162.95 अंकों की भारी गिरावट के साथ 10,834.40 अंकों पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी की 50 कंपनियों में से सिर्फ 4 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर और 46 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर कारोबार करते दिखे।

इन कंपनियों के शेयरों में दिखी तेजी
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की 50 कंपनियों में से खबर लिखे जाने तक सिर्फ तीन कंपनियों के शेयरों में ही तेजी देखी जा रही थी। इन कंपनियों में Tata Consultancy Services Limited, Infosys Limited, और HDFC शामिल हैं।

इन कंपनियों के शेयरों में दिखी गिरावट
वहीं, निफ्टी 50 में शामिल कंपनियों में से YES BANK, TATA MOTORS, Vedanta Limited, State Bank of India और JSW Steel Limited कंपनियों के शेयरों में आज सबसे ज्यादा गिरावट देखी जा रही है।

भारतीय रुपया
आज सोमवार को भारतीय रुपया 17 मई के बाद के सबसे न्यूनतम स्तर पर खुला है। रुपया आज डॉलर के मुकाबले 55 पैसे कमजोर होकर खुला। जिससे एक डॉलर के मुकाबले अब भारतीय रुपये का मूल्य 70.14 रुपये पर आ गया है। गौरतलब है कि शुक्रवार को रुपया एक डॉलर के मुकाबले 69.59 रुपये पर बंद हुआ था।

  • Related Posts

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…

    बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान: ‘हिंदुओं को मुसलमानों और ईसाइयों से नहीं, हिंदुओं से ही ज्यादा खतरा’

    मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर की पूजा-अर्चना दतिया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार सुबह करीब 11 बजे दतिया स्थित विश्वविख्यात मां पीतांबरा पीठ पहुंचे। यहां उन्होंने मां…