अनुच्छेद 370 खत्म करने पर बोले केंद्रीय मंत्री, 70 सालों की गलती को 7 घंटे में सही किया

नई दिल्ली : जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 के हटाए जाने पर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि यह अनुच्छेद हटने से ही जम्मू कश्मीर की सभी समस्याओं का समाधान होगा. नकवी ने कहा, संसद में जब हम कानून को पास करते थे, तो लिखा रहता था यह जम्मू कश्मीर के अलावा पूरे देश में लागू होगा.

ये सांसद नहीं हैं खुश
नकवी ने कहा कि संसद में 6 सांसद भी हैं, लेकिन जिस तरह से आज चौतरफा पाबंदी थी, उससे वो खुश नहीं थे. उन्होंने कहा, वे वहां पर 370 का सुरक्षा कवच पहनकर आतंकवाद अलगाववाद को बढ़ावा देते थे. संसद बेशक से खुश न हो लेकिन वहां की आम जनता केंद्र सरकार के फैसले से काफी खुश है. नकवी ने कहा कि 70 सालों की गलती को 7 घंटे में ही सही कर दिया गया है.

कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना
उन्होंने कहा कांग्रेस की स्थिति विनाश कालय विपरीत बुद्धि हो गई है. इस वक्त कांग्रेस ब्रेनलैस हो गई है. उनकी जग हसाई हो रही है, ऐतिहासिक बिल पर चर्चा हो रही है औऱ आप मोदी हाय-हाय कर रहे हैं, जनता आपको बाय-बाय कर रही है. कांग्रेस अपने आत्मघाती फैसले ले रही है. हम उसमें कुछ नहीं कर सकते.

  • Related Posts

    MP में मंत्रियों के प्रभार वाले जिलों में होगा बदलाव, दिसंबर में नई व्यवस्था; कैबिनेट विस्तार का इंतजार

    By: Ravindra Singh भोपाल। मध्य प्रदेश की राजनीति में आने वाले दिनों में प्रशासनिक और संगठनात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार मंत्रियों को…

    मुरैना में बिजली का तार डालने को लेकर विवाद, पिता-पुत्र पर लाठियों से हमला; 4 आरोपियों पर केस दर्ज

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में बिजली का तार डालने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले…