जानिए आज क्‍या हैं पेट्रोल और डीजल के भाव, अब कितनी कम चुकानी होगी कीमत

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी सहित देश के कई महानगरों में आज सोमवार को डीजल की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। वहीं, पेट्रोल के भाव स्थिर बने हुए हैं। डीजल के भाव में आज 5 से 6 पैसे की कमी देखी गई है। अर्थात अब आपको डीजल खरीदने के लिए पहले से कम दाम चुकाने होंगे। आइए जानते हैं कि आज आपके शहर में पेट्रोल और डीजल किस कीमत बिक रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं आया और यह 71.99 रुपये प्रति लीटर पर ही रहा। उधर दिल्ली में डीजल आज 6 पैसे सस्ता होकर 65.43 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है।

कोलकाता की बात करें, तो यहां आज पेट्रोल पुराने भाव 74.69 रुपये प्रति लीटर पर रहा और डीजल यहां 6 पैसे की कमी के साथ 67.81 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है। मायानगरी मुंबई की बात करें, तो यहां पेट्रोल पुराने भाव 77.65 रुपये प्रति लीटर पर ही रहा है और डीजल यहां 6 पैसे सस्ता होकर 68.60 रुपये प्रति लीटर पर आ गया। उधर चेन्नई में पेट्रोल की कीमत पुराने भाव 74.78 रुपये प्रति लीटर पर ही रही। साथ ही यहां भी डीजल 6 पैसे सस्ता होकर 69.13 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है।

अब दिल्ली से सटे क्षेत्र नोएडा और गुरुग्राम में पेट्रोल-डीजल की कीमतें जानते हैं। नोएडा में आज पेट्रोल पुराने भाव 71.56 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। वहीं डी़जल यहां 6 पैसे सस्ता होकर 64.69 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। वहीं, गुरुग्राम में आज पेट्रोल पुराने भाव 72.11 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 5 पैसे सस्ता होकर 64.81 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है।

  • Related Posts

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…

    शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का निधन, जैत गांव में दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

    भोपाल एम्स में ली अंतिम सांस, साकेत नगर स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर ले जाया जाएगा पैतृक गांव भोपाल। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता…