तो क्या परदे पर रोमांस करेगा असल जिंदगी का यह कपल ?

बीते कई महीनों से ऐसी चर्चा आ रही है कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. साथ ही इस दौरान दोनों को कई मौकों पर साथ में देखा गया है और सोशल मीडिया पर इनके तस्वीरें भी वायरल होती रहती है.

साथ ही अब यह खबर भी आ रही है कि अब इन दोनों की जोड़ी जल्द ही एक फिल्म में साथ काम दिखेंगी. सूत्रों के मुताबिक, सुशांत द्वारा ही रिया को यह फिल्म दिलवाई गई है. लेकिन इस बारे में अभी तक ज्यादा डीटेल्स नहीं मिलीं हैं और अभी इस पर पेपरवर्क जारी है. इससे पहले अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का अंकिता लोखंडे के साथ रिलेशनशिप रहा था और दोनों लिव-इन में भी रहते थे. बाद में सुशांत का नाम एक्ट्रेस कृति सैनन के साथ भी जुड़ा.

वर्क फ्रंट की बात की जाए तो सुशांत की फिल्म ‘छिछोरे’ कल ही रिलीज हुई है, जिसे कि काफी पॉजिटिव रिव्यू भी मिले हैं और फिल्म में उनके साथ श्रद्धा कपूर, वरुण शर्मा भी लीड रोल में हैं. जबकि रिया चक्रवर्ती पिछली बार फिल्म ‘जलेबी’ में देखने को मिलीं थीं. कहा जाता है कि जहां दोनों ही कलाकारों को काफी समय तक साथ में भी देखा गया था, लेकिन बात नहीं बन सकी. हालांकि कुछ माह से एक साथ रिया और सुशांत का नाम लिया जा रहा है.

  • Related Posts

    मुरैना में बेटी की हत्या का आरोप: प्रेमी को फोन करते देख पिता ने साफी से घोंटा गला, सिर पर ईंट से किए वार; पति पर पहरा देने का आरोप

    मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के नगरा थाना क्षेत्र के रतन का पुरा गांव में 32 वर्षीय पूजा तोमर की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस…

    रिटायर्ड आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड: आगरा से पकड़ा गया आरोपी नौकर, पुलिस की गोली से घायल

    भोपाल लाते समय मुगलिया छाप के पास भागने की कोशिश का आरोप, पैर में गोली लगने के बाद हमीदिया अस्पताल में भर्ती भोपाल में रिटायर्ड आईएएस अधिकारी राकेश अग्रवाल की…