ट्रंप ने भारतीय मूल के अनुराग सिंघल को फ्लोरिडा में नामित किया न्यायाधीश

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक भारतीय अमेरिकी को फ्लोरिडा में संघीय न्यायाधीश नामित किया है। अनुराग सिंघल उन 17 न्यायाधीशों में शामिल हैं जिनके नाम व्हाइट हाउस ने सीनेट को भेजे हैं। अगर उनके नाम को सीनेट की मंजूरी मिल जाती है तो वह जेम्स आई. कोहन का स्थान लेंगे।
सिंघल फ्लोरिडा में इस पद के लिए नामित होने वाले पहले भारतीय अमेरिकी हैं। उनके नाम पर सहमति के लिए सीनेट की ज्यूडीशियरी कमेटी में बुधवार को सुनवाई होनी है। फिलहाल वह फ्लोरिडा में 17वें सर्किट कोर्ट में पदस्थापित हैं। वह इस पद पर 2011 से हैं।

राइस विश्वविद्यालय से स्नातक, सिंघल ने वेक फॉरेस्ट यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ लॉ में अध्ययन किया। उनके माता-पिता 1960 में अमेरिका आए थे। उनके पिता अलीगढ़ से थे और एक्सॉन में एक शोध वैज्ञानिक थे। उनकी मां देहरादून से थीं।

इंडिया वेस्ट समाचार पत्र के अनुसार सिंघल को बहुचर्चित ऐलीन वुओर्नोस मामले की पैरवी करने के लिए जाना जाता है, जो एक सीरियल किलर थी और जिसने फ्लोरिडा में सात पुरुषों की हत्या की थी।

उन्होंने सुनवाई के दौरान पहले वुओर्नोस की पैरवी नहीं की लेकिन जब आरोपी ने जेल के गार्ड्स पर गंभीर आरोप लगाए तो उन्होंने उसके लिए मुकदमा लड़ा था।

Related Posts

बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान: ‘हिंदुओं को मुसलमानों और ईसाइयों से नहीं, हिंदुओं से ही ज्यादा खतरा’

मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर की पूजा-अर्चना दतिया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार सुबह करीब 11 बजे दतिया स्थित विश्वविख्यात मां पीतांबरा पीठ पहुंचे। यहां उन्होंने मां…

78 वर्षीय प्यारे मियां को 10 बार आजीवन कारावास..77.64 लाख जुर्माना..चौंक गए न आप..

जी हां पांच नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म और लैंगिक हमला करने के मामले में विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) कुमुदिनी पटेल की अदालत ने 78 वर्षीय प्यारे मियां को 10 बार आजीवन…