ASHES: ट्रॉफी बचाने से खुश तो हैं टिम पेन, लेकिन इस बात का रहा अफसोस

लंदन: इंग्लैंड ने अंतिम टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 135 रनों से मात दी. इसी के साथ एशेज सीरीज (Ashes Series) 2-2 पर ड्रॉ के साथ खत्म हुई. एशेज सीरीज के पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच में इंग्लैंड के हाथों हारने वाली आस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान टिम पेन ने कहा कि उनकी टीम को कुछ बातों का पछतावा है क्योंकि, वह पांचवें टेस्ट में अपने सामने आए मौकों को भुना नहीं सकी. ऑस्ट्रेलिया ने मैनचेस्टर टेस्ट जीतकर सीरीज में 2-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली थी. लेकिन इंग्लैंड ने पांचवें टेस्ट मैच में चौथे दिन ही जीत हासिल करके सीरीज गंवाने से खुद को बचा लिया.

क्या कहा पेन ने
मैच के बाद पेन ने कहा, “हमें कुछ बातों का पछतावा है. हम अपने सामने आए मौकों को भुना नहीं सके. हमारे गेंदबाज अच्छा खेले. मुझे उनके लिए बुरा लग रहा है. इस मैच में हम जिस तरह से खेले, उससे बेहतर कर सकते थे. बीते 18 साल में इंग्लैंड आकर सीरीज बचाना बड़ी बात थी लेकिन आज का दिन हमारे लिए खराब रहा.” पेन ने यह भी कहा कि “इंग्लैंड की टीम हर लिहाज से उनकी टीम से बेहतर थी लेकिन बावजूद इसके उनकी टीम ने मेजबान टीम को कड़ी टक्कर दी.”

मैथ्यू वेड ने खेली शानदार पारी
पेन ने कहा, “इंग्लैंड के कप्तान जो रूट को यह मानना होगा कि हम कड़े मुकाबले वाला क्रिकेट खेले. मैथ्यू वेड ने शानदार इच्छाशक्ति का परिचय दिया. वेड ने साबित किया कि उनके अंदर अभी काफी क्रिकेट बाकी है. वेड ने 166 गेंदों पर 17 चौकों और एक छक्के की मदद से 117 रनों की पारी खेली. उन्होंने अपने करियर का चौथा और इस सीरीज का दूसरा शतक लगाया दोनों टीमों को इस सीरीज पर गर्व करना चाहिए. हमने सोचा था कि यह इंग्लिश लोगों के सामने खेलते हुए हमारे लिए आत्मसम्मान हासिल करने का शानदार मौका है और इसे हम हासिल करने में सफल रहे.”

  • Related Posts

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…

    बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान: ‘हिंदुओं को मुसलमानों और ईसाइयों से नहीं, हिंदुओं से ही ज्यादा खतरा’

    मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर की पूजा-अर्चना दतिया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार सुबह करीब 11 बजे दतिया स्थित विश्वविख्यात मां पीतांबरा पीठ पहुंचे। यहां उन्होंने मां…