लगातार दूसरे महीने महंगा हुआ रसोई गैस सिलेंडर, आज से लागू हुई नई कीमतें

नई दिल्ली । रसोई गैस का सिलेंडर अब और महंगा हो गया है। लगातार दूसरे महीने रसोई गैस सिलेंडर के दाम में इजाफा हुआ है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की वेबसाइट के अनुसार, अब दिल्ली में 14.2 किलो के नॉन सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 15 रुपये की बढ़ोत्तरी के साथ 605 रुपये हो गई है। यह बढ़ी हुई कीमत 1 अक्टूबर से लागू हो गई है। अर्थात अब आपको आज मंगलवार से ही रसोई गैस सिलेंडर के लिए बढ़ी हुई कीमत चुकानी होगी।

आईओसीएल की वेबसाइट के अनुसार, कोलकाता में 14.2 किलो के नॉन सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत बढ़कर 630 रुपये, मुंबई में 574.50 रुपये और चेन्नई में 620 रुपये हो गई है। इस तरह एलपीजी सिलेंडर की कीमत में मुंबई में 12.50 रुपये और चेन्नई में 13.50 रुपये की तेजी आई है।

गौरतलब है कि इससे पिछले महीने यानी सितंबर में नॉन सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 15.50 रुपये की तेजी आई थी। इस तरह अक्टूबर लगातार दूसरा महीना है, जब रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोत्तरी हुई है। यहां आपको बता दें कि प्रत्येक महीने की पहली तारीख को ईंधन कंपनियां रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती है।

1 जनवरी 2019 से LPG सिलेंडर के दाम

जहां एक तरफ रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा हुआ है, तो दूसरी तरफ घरेलू प्राकृतिक गैस की कीमतें घटा दी गई हैं। सरकार ने सोमवार को घरेलू प्राकृतिक गैस की कीमत 12 फीसद घटा दी। इस ईंधन की कीमत ढाई साल में पहली बार घटाई गई है। नई कीमत अगले छह माह के लिए पहली अक्टूबर से लागू हो गई है।

  • Related Posts

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…

    बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान: ‘हिंदुओं को मुसलमानों और ईसाइयों से नहीं, हिंदुओं से ही ज्यादा खतरा’

    मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर की पूजा-अर्चना दतिया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार सुबह करीब 11 बजे दतिया स्थित विश्वविख्यात मां पीतांबरा पीठ पहुंचे। यहां उन्होंने मां…