नई दिल्ली: बॉलीवुड के ‘भाईजान’ सलमान खान (Salman Khan) का ‘दबंग’ स्टाइल उनके फैंस की पहली पसंद है. इसलिए ही सलमान की इस फैंचाइजी के दीवाने हर बार कई गुना बढ़ा जाते हैं. पिछली दो फिल्मों के बंपर कमाई के बाद अब ‘दबंग 3 (Dabangg 3)’ का टीजर भी सामने आ चुका है. यह टीजर रिलीज होते ही लोगों के दिलों दिमाग पर छा गया है.
लेकिन इस टीजर में एक खास बात है, इस टीजर में जहां ‘दबंग’ इंस्पेक्टर ‘चुलबुल पांडे’ अपने रौबदार अंदाज में नजर आ रहे हैं. वहीं वह सलमान खान पर नाराजगी भी जता रह हैं. भई! ‘चुलबुल पांडे’ का कहना है कि उनकी फिल्म से तो प्रमोशन भी वही करेंगे. सलमान खान क्यों करेंगे प्रमोशन.
इस टीजर की बात करें तो इसमें सबसे पहले नजर आती है चुलबुल पांडे की वर्दी तो इसके बाद सामने आते हैं मूंछों पर ताव देते हुए स्वंय चुलबुल पांडे. जो कहते हैं, ‘कमाल करते हो पांडे जी, जब चुलबुल पांडे से जुड़े हैं पूरे इंडिया के इमोशंस तो सलमान खान क्यों करेंगे फिल्म का प्रमोशन.’
इस धांसू एंट्री के बाद एक बार फिर पांडे अपने फैंस को अपने स्वागत करने की तारीख याद दिलाते हैं और कहते हैं, ‘आज से लेकर 20 दिसंबर तक और उसके बाद भी स्वागत नहीं करोगे हमारा…’
बता दें कि सलमान खान की यह मोस्ट अवेटेड फिल्म 20 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में सलमान के साथ सई मांजरेकर और सोनाक्षी सिन्हा भी नजर आएंगी.







